Select Date:

प्रियंका चोपड़ा के बेडरूम हैबिट्स पर बोले निक- मेरी वाइफ को सोते समय गर्म रहना पसंद, मैं बेड पर नहीं बैठता

Updated on 05-03-2026 02:49 PM
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस फिल्मी दुनिया की उन हस्तियों में से एक है, जिन्हें लोग कपल के रूप में काफी पसंद करते हैं। पावर कपल के रूप में निक और प्रियंका अक्सर सोशल मीडिया पर हर किसी का दिल जीत ले जाते हैं। हाल ही में निक जोनस ने एक पॉडकास्ट पर वाइफ प्रियंका चोपड़ा के बेडरूम हैबिट्स को लेकर बातें कीं। निक ने बताया के बेडरूम में कूलिंग को लेकर दोनों के टेस्ट कितने अलग हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्सर अपनी फिल्मों और म्यूजिक के प्रमोशन के दौरान अपनी शादीशुदा लाइफ से जुड़ी कई बातें बताया करते हैं। अब हाल ही में निक ने एक बातचीत में अपनी पत्नी की एक ऐसी आदत का खुलासा किया जिसे उन्होंने मजाक में डरावना सपना तक बता डाला।

निक ने बताया- एकदम जमा देने वाला ठंड पसंद है

निक हाल ही में जेक शेन के पॉडकास्ट 'थेरापस' पर नजर आए। उनसे इस दौरान सोने के लिए एक आइडियल टेम्प्रेचर को लेकर सवाल किया गया। सिंगर ने इसका जवाब देते हुए कहा, 'ओह, ठंडा। एकदम जमा देने वाला ठंडा।'

'प्रियंका चोपड़ा को एकदम जमा देने वाला ठंडा'

निक ने प्रियंका चोपड़ा के नाइटमेयर मटीरियल वाली आदतों पर भी चुटकी ली। जोनस ने कहा कि बेडरूम टेम्प्रेचर के मामले में उनकी और चोपड़ा की चॉइस में अक्सर क्लैश होता है। उन्होंने कहा, 'मेरी पत्नी को सोते समय गर्म रहना पसंद है, तो वह कमरे का तापमान 71F से 72F (21C से 22C) के बीच रखने की कोशिश करती हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'यह एक बुरे सपने जैसा है। सच में बुरा।'

निक ने बताया बेडरूम में कैसा टेम्प्रेचर है पसंद

जब शेन ने कहा कि वो 62F (16C) तापमान पर सोते है तो जोनस ने जवाब दिया, 'मुझे ये टेम्प्रेचर बहुत पसंद है! मुझे भी अपने जीवन में ये चाहिए।' बता दें कि हाल ही में प्रियंका ने बताया था कि उनके लिए एक परफेक्ट डेट नाइट का मतलब 'एक शानदार फिल्म देखना और बढ़िया खाना खाना' होता है। हालांकि, उन्होंने आगे कहा था, 'मेरे पति को यह पसंद नहीं है, इसलिए हम ऐसा नहीं करते।'

निक ने कहा- मुझे लगता है कि बिस्तर सिर्फ सोने के लिए होते हैं

वहीं निक जोनस ने ये भी बताया कि वह बिस्तर पर न तो खाना खाते हैं और न ही टीवी देखते हैं। इसके बाद जोनस ने टिक टॉक शो 'आर यू ओके?' में कहा, 'मुझे लगता है कि बिस्तर सिर्फ सोने के लिए होते हैं। मैं बिस्तर पर नहीं बैठता, बिस्तर पर खाना नहीं खाता, बिस्तर पर किताबें नहीं पढ़ता या टीवी नहीं देखता... मैंये सब बिस्तर पर नहीं कर सकता।'

निक एक कुर्सी खींचकर बेड के पास बैठ जाते हैं

उन्होंने कहा, 'मुझे बेड का बहुत गर्म होना पसंद नहीं है। मुझे गर्मी ज्यादा लगती है।' सिंगर ने मजाक में बताया कि अगर वह चोपड़ा के साथ समय बिताना चाहते हैं और वो बिस्तर पर आराम से कुछ देख रही होती हैं तो वह बस एक कुर्सी खींचकर बेड के पास बैठ जाते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
 29 April 2026
अपने समय की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक, स्मिता पाटिल का महज 31 साल की उम्र में डिलीवरी के कारण निधन हो गया। उन्होंने 28 नवंबर को राज बब्बर…
 29 April 2026
'तेरे इश्क में' जैसी फिल्म और 'ब्लैक वॉरंट' जैसी OTT सीरीज से दर्शकों का दिल जीतने वाले परमवीर सिंह चीमा अब जल्द ही पंजाबी फिल्म 'पिट्ट सियापा' से दर्शकों को…
 29 April 2026
आदित्‍य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस की सूरत बदल दी है। खुशखबरी ये है कि साल 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2: द…
 29 April 2026
एक्‍ट्रेस और 'रोडीज' की गैंग लीडर नेहा धूपिया ने जब साल 2018 में अचानक एक्‍टर अंगद बेदी संग शादी का ऐलान किया, तो हर कोई चौंक गया था। उस दौरान…
 29 April 2026
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे हम एक्‍टर्स की निजी जिंदगी के संघर्षों को जानने में अक्‍सर नाकाम रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब पर्दे पर चमकने…
 28 April 2026
दीपिका पादुकोण इस वक्त प्रेगनेंट हैं और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि, इस दौरान भी वह जमकर काम कर रही हैं और 'राका' के साथ-साथ 'किंग' की…
 28 April 2026
हाल ही 'वडा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित सोशल मीडिया पर लोगों से माफी मांगती नजर आई थीं, और कहा था कि वह अबसे उनके वीडियोज में कोई भी मुस्लिम लड़का…
Advt.