पश्चिम एशिया संकट से कोई देश नहीं बचेगा, दुनिया की अर्थव्यवस्था पर बड़ा खतरा, किसने दी चेतावनी?
Updated on
23-03-2026 03:39 PM
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ता जा रहा है। आज सोमवार को इस युद्ध का 24वां दिन है। इस युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आग लग गई है। पिछले काफी दिनों से ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें प्रति बैरल 100 डॉलर से ऊपर बनी हुई है। इस बीच इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) प्रमुख ने एक ऐसी चेतावनी दी है जिससे दुनिया में चिंता पैदा हो गई है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण कोई देश नहीं बचेगा। इस युद्ध के कारण पैदा हुई आर्थिक तबाही से हर देश चपेट में आएगा।
आईईए चीफ फातिह बिरोल (Fatih Birol) ने सोमवार को चेतावनी दी कि ईरान युद्ध के कारण दुनिया की अर्थव्यवस्था पर गहरा संकट मंडरा रहा है। इस युद्ध के कारण दुनिया में ऊर्जा का ऐसा संकट पैदा होगा जिससे कोई भी देश नहीं बचेगा। उन्होंने यह बाद ऑस्ट्रेलिया में आयोजित एक नेशनल प्रेस क्लब में कही। उन्होंने ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए ऊर्जा संकट को साल 1970 और साल 2022 में आए रूस-यूक्रेन युद्ध से जोड़ा।
इस बार कितना बड़ा संकट?
बिरोल ने बताया कि इस बार का संकट काफी बड़ा है। उन्होंने कहा कि ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण इस बार का संकट दो तेल संकटों और एक गैस संकट के बराबर है।
उन्होंने कहा कि आज दुनिया की अर्थव्यवस्था एक बुरे दौर से गुजर रही है। साथ ही इस युद्ध के कारण उस पर बड़ा संकट भी मंडरा रहा है।
उन्होंने बताया कि 1970 के दशक के दोनों तेल संकटों के दौरान दुनिया ने कुल 10 मिलियन बैरल प्रति दिन का नुकसान झेला था। इसके विपरीत, आज आपूर्ति में 11 मिलियन बैरल प्रति दिन की कमी आई है, जो पिछले दो बड़े झटकों से भी अधिक है।
तेल की 40 जगहों को नुकसान
बिरोल ने इस दौरान दुनिया को चेतावनी भी दे डाली। उन्होंने कहा कि अगर संकट इसी दिशा में बढ़ता रहा, तो कोई भी देश इसके परिणामों से नहीं बच पाएगा। इसके समाधान के लिए तत्काल वैश्विक प्रयासों की जरूरत है। बिरोल ने खुलासा किया कि पश्चिम एशिया यानी मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण कम से कम नौ देशों में 40 ऊर्जा संपत्तियां गंभीर या बेहद गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुई हैं।
हॉर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने की मांग
युद्ध के चौथे सप्ताह में प्रवेश करने के साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और तेहरान के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान से स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज (हॉर्मुज जलडमरूमध्य) को फिर से खोलने की मांग की है, जिसे ब्लॉक कर दिया गया है। दुनिया का लगभग 20 प्रतिशत तेल और गैस शिपमेंट इसी संकरे रास्ते से गुजरता है। इस रुकावट के कारण पेट्रोलियम की आवाजाही लगभग ठप हो गई है।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…