पीएम मोदी के साथ एक मुलाकात और एयरटेल ने कर ली दुनिया मुट्ठी में, जानिए कैसे हुआ यह चमत्कार
Updated on
30-05-2024 01:15 PM
नई दिल्ली: एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने साल 2016 में रिलायंस जियो (Reliance Jio) लॉन्च किया था। इसने टेलिकॉम की दुनिया में तहलका मचा दिया था। इससे कई टेलिकॉम कंपनियां मार्केट से बाहर हो गई थीं। भारती एयरटेल (Bharti Aitel) जैसी दिग्गज टेलिकॉम कंपनी के अस्तित्व पर भी संकट खड़ा हो गया था। लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के साथ सुनील भारती मित्तल की एक मुलाकात ने कंपनी के लिए निर्णायक साबित हुई। भारती ग्रुप के फाउंडर सुनील भारती मित्तल ने ईटी के साथ इंटरव्यू में खुद इस बात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सितंबर 2018 में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ हुई उनकी एक मीटिंग भारती एयरटेल के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई जो उस समय अस्तित्व के संकट से जूझ रही थी।
मित्तल ने कहा कि रिलायंस जियो मुफ्त वॉयस और डेटा सर्विसेज दे रही थी। साथ ही टेलिकॉम रेगुलेटर ने कई फैसलों से भी एयरटेल जैसी पुरानी टेलिकॉम कंपनियों पर प्रतिकूल असर हुआ था। मित्तल ने कहा, '...(सितंबर) 2018 में, मैंने पीएम से मिलने के लिए समय मांगा। मैं तब GSMA का प्रेजिडेंट था और अंतर्राष्ट्रीय चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के प्रेजिडेंट पद से अभी-अभी बाहर आया था, जब मैं उन्हें (पीएम को) कभी-कभी WTO, G20 और अन्य मुद्दों पर जानकारी देता था। मैंने उनसे भारतीय टेलिकॉम इंडस्ट्री के बारे में बात की। मैंने उनसे कहा कि चीजें बहुत खराब चल रही हैं और स्थिति बहुत चिंताजनक होती जा रही है।' साल 2016 में टेलिकॉम मार्केट में प्रवेश करने वाली जियो मुफ्त वॉयस और डेटा सर्विसेज दे रही थी। साथ ही ट्राई ने भी कई ऐसे फैसले लिए थे जो मित्तल को लगता था कि एक पक्ष को मदद कर रहे हैं।
मोदी ने क्या कहा था
मोदी के साथ अपनी बैठक को याद करते हुए मित्तल ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा था, 'मैं बाजार में लड़ सकता हूं, लेकिन मैं सरकार से नहीं लड़ सकता।' मित्तल ने कहा, 'उन्होंने मुझसे कहा कि यह सरकार किसी भी एक पक्ष की तरफ नहीं झुकेगी। देश के लिए जो भी अच्छा होगा, वह किया जाएगा। आप बाजार में लड़ते हैं। इस पर मेरा कोई विचार नहीं है। लेकिन सरकार की तरफ से, आप निश्चिंत हो सकते हैं कि सरकार किसी का पक्ष नहीं लेगी। और मेरे लिए इतना ही काफी था। मैं उठकर उनका शुक्रिया अदा करने लगा... यह (एयरटेल के लिए) एक महत्वपूर्ण मोड़ था।' एयरटेल ने 27 मई को 100 अरब डॉलर का मार्केट कैप हासिल किया है।
मित्तल ने कहा कि उन्हें पीएम के साथ उस बैठक से एक जबरदस्त ऊर्जा और प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा, 'कभी-कभी आपको प्रेरणा की आवश्यकता होती है। मैं अपने लोगों के लिए ऐसा करता हूं। लेकिन मुझे किसी से इस तरह की प्रेरणा की जरूरत थी। (प्रधानमंत्री की ओर से) एक बहुत ही मजबूत संदेश था: बाजार में लड़िए। यहां एक व्यक्ति था जो मुझसे कह रहा था कि आप अपना काम करें और बहुत आश्वस्त रहें कि यह सरकार केवल वही काम करेगी जो देश के हित में होगा। यह बात एक व्यक्ति ने कही जो खुद कई चुनौतियों और बाधाओं से लड़कर इस मुकाम पर पहुंचा था।'
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…