प्याज, आलू और टमाटर ने बिगाड़ा किचन का बजट तो लोगों ने निकाली यह तरकीब, आप भी जानिए
Updated on
19-06-2024 01:43 PM
नई दिल्ली: आलू, प्याज और टमाटर सबसे ज़रूरी सब्जियां हैं, जिसकी खपत लगभग हर घर में होती है। लेकिन, लोकल सर्कल्स के एक सर्वे रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कीमतों में बढ़ोतरी से 16% घरेलू उपभोक्ताओं को इनकी खपत में कटौती करनी पड़ी। मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि आलू, प्याज, टमाटर जैसी सब्जियों की कीमतें 50 रुपये प्रति किलो से अधिक होने पर इसका असर 31% लोगों पर पड़ता है। सर्वे के दौरान प्रत्येक तीन लोगों में से दो ने माना कि उन्होंने हाल के दिनों में टमाटर के लिए 25 रुपये प्रति किलो या इससे अधिक, आलू के लिए 30 रुपये प्रति किलो या इससे ज्यादा और प्याज के लिए 35 रुपये प्रति किलो या इससे अधिक भुगतान किया।
महंगाई की वजह क्या?
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल केरल में मॉनसून दो दिन पहले आ गया, लेकिन बारिश ठीक-ठाक नहीं हुई। अधिकतर राज्यों में तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली कटौती हुई और पानी की कमी से फसल प्रभावित हुई। इस दौरान फलों और सब्जियों की मांग बढ़ने से वे महंगी होती गईं। पिछले कुछ हफ्तों में प्याज, आलू और टमाटर जैसी जरूरी सब्जियों की कीमतों में 20 से 50% तक का उछाल आया है। सब्जी विक्रेताओं ने इसके लिए आपूर्ति में कमी को वजह बताया।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…