फेस्टिव सीजन में नहीं उछलेगा प्याज का दाम! जानिए सरकार कर रही है क्या काम
Updated on
24-05-2024 01:38 PM
नई दिल्ली: पिछले वित्त वर्ष में प्याज के दाम में 30% से अधिक उछाल को देखते हुए सरकार सप्लाई की व्यवस्था बेहतर बनाने में जुट गई है। उत्पादन घटने के अनुमानों के बीच 5 लाख टन का बफर स्टॉक बनाने के लिए किसानों से खरीदारी हो रही है, उत्पादन की मुख्य जगहों से दूर के इलाकों में अधिक भंडारण केंद्र तैयार किए जा रहे हैं और रेडिएशन के जरिए पहले से अधिक प्याज स्टोर करने की योजना भी है। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि इस बार कोशिश यह है कि उत्पादन वाले इलाकों से दूर के इलाकों में भी ज्यादा प्याज स्टोर किया जाए। इससे जरूरत के समय सप्लाई करने में आसानी होगी। ट्रांसपोर्टेशन में रेल नेटवर्क का उपयोग बढ़ाया जाएगा जिससे त्योहारों के सीजन में बढ़ी हुई मांग पूरी करने में ज्यादा समय न लगे और लासलगांव जैसी प्रमुख मंडी से बहुत दूर के इलाकों में कंस्यूमर के लिए भाव अधिक न उछले।
एक अधिकारी ने कहा कि इस बार किसानों से ऐसा प्याज लेने पर जोर है, जिसमें डंठल का कुछ हिस्सा भी बचा हो, क्योंकि इसे अधिक समय तक स्टोर किया जा सकता है। पिछले साल पायलट बेसिस पर महाराष्ट्र के लासलगांव में 1200 टन प्याज को रेडिएशन के बाद स्टोर किया गया था। इस बार करीब 5000 टन प्याज स्टोर किया जाएगा। प्याज को 3-4 महीने से अधिक स्टोर नहीं किया जा सकता। कोल्ड स्टोरेज के दौरान भी 25% तक लॉस होता है। रेडिएशन प्रोसेसिंग पर लॉस घटकर 10- 12% रह जाता है। रेडिएशन वाला रबी सीजन का प्याज करीब 7 महीने तक स्टोर किया जा सकता है। रेडिएशन प्रोसेसिंग के नियम भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर के साथ मिलकर तय किए गए हैं।
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…