पीएम मोदी को मिले 1500 से ज्यादा गिफ्ट बिक्री के लिए उपलब्ध, E-Auction में ये ऐतिहासिक चीजें हैं शामिल
Updated on
18-09-2026 11:44 AM
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले यादगार तोहफों की ई-नीलामी के आठवें एडिशन में बिक्री के लिए रखी गई चीजों में कर्नाटक से आई भगवान राम की चांदी की मूर्ति (बेस प्राइस 13.5 लाख रुपये), काकतीय कला तोरणम या वारंगल गेट की चांदी की प्रतिकृति (बेस प्राइस 9 लाख रुपये) और 'ट्री ऑफ लाइफ' गोंड पेंटिंग (कीमत 7.5 लाख रुपये) सबसे महंगी चीजें हैं। यह ई-नीलामी गुरुवार को पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर शुरू हुई और गांधी जयंती 31 अक्टूबर को खत्म होगी। इससे होने वाली कमाई 'नमामि गंगे' प्रोजेक्ट में जाएगी।
ई-नीलामी के लिए 1,500 से ज्यादा चीजें रखी गई हैं, जिनमें शानदार कलाकृतियों से लेकर स्पोर्ट्स से जुड़ी यादगार चीजें, बेहतरीन मूर्तियां और पारंपरिक हस्तशिल्प शामिल हैं। कोई भी व्यक्ति pmmementos.gov.in वेबसाइट पर जाकर ई-नीलामी में हिस्सा ले सकता है या राजधानी में नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में जाकर इन्हें देख सकता है।
संस्कृति मंत्रालय ने क्या कहा
संस्कृति मंत्रालय ने बताया कि इस संस्करण में कुल एक हजार 498 स्मृति चिन्ह नीलामी के लिए पेश किए जा रहे हैं। मंत्रालय ने कहा कि इस संस्करण में 50 चिन्हित वीर वस्तुएं शामिल हैं, जो संग्रह की कुछ विशिष्ट वस्तुओं का प्रतिनिधित्व करती हैं। मंत्रालय ने बताया कि इसमें कर्नाटक से भगवान राम का एक चांदी का स्मृति चिन्ह भी शामिल है, जिसकी कीमत साढ़े तेरह लाख रुपये है। ऑनलाइन नीलामी 31 अक्टूबर तक चलेगी। इच्छुक व्यक्ति आधिकारिक वेबसाइट https://pmmementos.gov.in के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं और भाग ले सकते हैं।
पिछले 7 संस्करण से 52 करोड़ रुपये जुटाए गए
संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि ई-नीलामी के पिछले सात संस्करणों में कुल सात हजार चार सौ इकतालीस वस्तुओं की नीलामी हुई, जिससे 52 करोड़ रुपये जुटाए गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस राशि को गंगा नदी के निरंतर प्रवाह और स्वच्छता के लिए चलाए जा रहे ‘नमामि गंगा’ अभियान को समर्पित किया था।
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जजों, एमिकस क्यूरी (अदालत के सलाहकार) और वकीलों के खिलाफ मिली बड़ी संख्या में गुमनाम शिकायतों को गंभीरता से लिया है। यह घटनाक्रम तब हुआ…
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश में मात्र आधे घंटे का समय अंतराल है। बांग्लादेश की घड़ी भारत से आधे घंटे आगे है। लेकिन, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले यादगार तोहफों की ई-नीलामी के आठवें एडिशन में बिक्री के लिए रखी गई चीजों में कर्नाटक से आई भगवान राम की चांदी की…
नई दिल्ली/बेंगलुरु: भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू उन्नत विमान तेजस Mk1A में अब भी कई दिक्कतें रह गई हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के CMD रवि के. ने गुरुवार को…
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…