Select Date:

एयरफोर्स को आज मिलेंगे दो LCA ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट

Updated on 18-09-2026 11:56 AM
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम होगा। LCA मार्क-1 के ऑर्डर के ये आखिरी दो एयरक्राफ्ट डिलीवर होने बचे थे। साथ ही एयरफोर्स को लंबे वक्त से ट्रेनर एयरक्राफ्ट का भी इंतजार था, जिनकी डिलीवरी अब शुरू हो रही है। साथ ही HAL पवन हंस को चार ध्रुव नेक्स्ट जनरेशन हेलिकॉप्टर भी डिलीवर करेगा।
LCA (तेजस) मार्क-1 के लिए एयरफोर्स की तरफ से 40 एयरक्राफ्ट के ऑर्डर दिए गए थे। इसमें 20 आईओसी (इनीशियल ऑपरेशनल क्लियरेंस) थे और 20 एफओसी (फाइनल ऑपरेशनल क्लियरेंस)। इन 40 में से 8 ट्रेनर एयरक्राफ्ट थे। साल 2019 से एयरफोर्स को फाइनल ऑपरेशनल क्लियरेंस वाले LCA मिलने शुरू हुए। लेकिन 2 एफओसी (ट्रेनर) मिलने में देरी हुई और अब हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ये दो एयरक्राफ्ट एयरफोर्स को डिलीवर कर रहा है।

20 साल बाद बेसिक फ्लाईंग के लिए स्वदेशी प्लेटफॉर्म

एयरफोर्स को 20 साल बाद बेसिक फ्लाईंग की ट्रेनिंग के लिए स्वदेशी प्लेटफॉर्म मिल रहे हैं। एचएएल तीन HTT40 ट्रेनर भी एयरफोर्स को डिलीवर कर रहा है। इंडियन एयरफोर्स के पास ट्रेनर एयरक्राफ्ट की भी कमी है। जिसे दूर करने के लिए हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) से ट्रेनर एयरक्राफ्ट खरीदने की डील साइन हुई थी।
रक्षा मामलों की संसदीय कमिटी को पिछले साल रक्षा मंत्रालय ने बताया था कि वर्तमान में एयरफोर्स के पास ट्रेनर एयरक्राफ्ट की कमी है। इस कमी को पूरा करने के लिए HAL के साथ 70 एचटीटी-40 इंडिजिनियस ट्रेनर एयरक्राफ्ट की डील साइन हुई है। जब ये ट्रेनर एयरक्राफ्ट एयरफोर्स में ऑपरेशनलाइज हो जाएंगे उसके बाद 36 अतिरिक्त एचटीटी-40 लिए जाएंगे।

अब HTT40 ट्रेनर मिलने शुरू हो रहे हैं। पहले बेसिक ट्रेनिंग एचपीटी-32 में दी जाती थी जो स्वदेशी था। करीब 20 साल पहले ये रिटायर हो गया। HTT40 ट्रेनर के मिलने से अब फिर से स्वदेशी प्लेटफॉर्म में ट्रेनिंग दी जाएगी। अभी स्टेज वन ट्रेनिंग पिलेटस में दी जाती है। स्टेज टू ट्रेनिंग किरण-1 और पिलेटस में और स्टेज 3 ट्रेनिंग हॉक्स में दी जाती है। हॉक्स भी पुराने हो रहे हैं। पिलेटस का भी रिप्लेसमेंट चाहिए। HTT-40 पिलेटस को रिप्लेस करेंगे।

LCA (तेजस) मार्क-1A का क्या स्टेटस

एयरफोर्स को अपनी कम होती फाइटर स्क्वॉड्रन के बीच LCA मार्क-1A फाइटर जेट का इंतजार है। इसमें पहले ही करीब 2 साल की देरी हो चुकी है। ये एयरफोर्स को कब मिलने शुरू होंगे, इस पर HAL के सीएमडी के. रवि ने कहा कि सिस्टम को एक साथ जोड़ने (इंटीग्रेशन) से जुड़ी कुछ समस्याओं को अभी सुलझाना बाकी है। रडार से जुड़ी कुछ समस्याएं भी हैं, जिन्हें दूर करना है। इसके अलावा, सिस्टम के इंटीग्रेशन से जुड़े कुछ टेस्ट भी पूरे करने हैं।

रडार करीब 90 से 95 फीसदी तक काम कर रहा है, लेकिन बाकी 5 फीसदी की जांच अभी होनी बाकी है। मिसाइल को सिस्टम के साथ जोड़ दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद कुछ टेस्ट अभी पूरे किए जाने हैं। हमारे पास अभी 10 इंजन और 27 एयरफ्रेम तैयार हैं। इसलिए उम्मीद है कि हम इन्हें इस वित्त वर्ष में डिलीवर कर सकेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जजों, एमिकस क्यूरी (अदालत के सलाहकार) और वकीलों के खिलाफ मिली बड़ी संख्या में गुमनाम शिकायतों को गंभीरता से लिया है। यह घटनाक्रम तब हुआ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश में मात्र आधे घंटे का समय अंतराल है। बांग्लादेश की घड़ी भारत से आधे घंटे आगे है। लेकिन, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
 18 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले यादगार तोहफों की ई-नीलामी के आठवें एडिशन में बिक्री के लिए रखी गई चीजों में कर्नाटक से आई भगवान राम की चांदी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली/बेंगलुरु: भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू उन्नत विमान तेजस Mk1A में अब भी कई दिक्कतें रह गई हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के CMD रवि के. ने गुरुवार को…
 18 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस ने एक ऐसा कानून पारित क‍िया है, जिसके तहत रूस से तेल और…
 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
Advt.