पितृपक्ष मेला 2026: 23000 रुपये में घर बैठे कीजिए गयाजी में पुरखों का पिंडदान, पेन ड्राइव में मिलेगा पूरे कर्मकांड का फुटेज
Updated on
17-09-2026 01:19 PM
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं। बिहार सरकार ने ऐसे लोगों के लिए ई पिंडदान की व्यवस्था की है। इसका एक अलग पैकेज ही बनाया गया है। इस पैकेज में आपको मामूली रकम देनी है और गयाजी में पंडा जी आपके पुरखों का पिंडदान विधि विधान के साथ कर देंगे।
पितृपक्ष मेला 2026 में ई पिंडदान की सुविधा
बिहार राज्य पर्यटन निगम ने ई पिंडदान के पैकेज की कीमत 23,000 रुपये रखी है। इस पैकेज में पिंडदान से जुड़े संपूर्ण कर्मकांड आपके नाम से गयाजी के पंडा जी कराएंगे। इसके लिए आपको गयाजी आने की जरूरत भी नहीं है। इस बड़े और महत्वपूरण धार्मिक अनुष्ठान की बकायदा वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। फिर इस वीडियो को पेन ड्राइव में डाला जाएगा। इससे होगा ये कि आप अपने पुरखों की पिंडदान की स्मृतियों को डिजटली अपने पास संजो लेंगे।
पंडा जी उपलब्ध कराएंगे पेन ड्राइव में ई पिंडदान का वीडियो
आपके पुरखों के ई पिंडदान का वीडियो पंडा जी एक पेन ड्राइव में आपको उपलब्ध कराएंगे। इसमें आपके पुरखों के पिंडदान के संपूर्ण विधि विधान कैमरे में रिकॉर्ड किए जाएंगे, जिससे आपको ये पता चले कि सारा अनुष्ठान बिल्कुल ही पूर्णता के साथ किया गया है। साल 2023 से 2025 के दौरान कुल 30 श्रद्धालुओं ने पिंडदान पैकेज का लाभ लिया है।
कैसे कर सकते हैं ई पिंडदान की बुकिंग, जानिए पूरी प्रक्रिया
ई पिंडदान के लिए आपको बिहार राज्य पर्यटन विभाग की वेबसाइटपर जाना होगा।
इस वेबसाइट पर आप bookingtourism.bihar.gov.in से जाएंगे।
इसमें आपको Book Servise नाम का एक मेनू दिखाई देगा।
इस पर आप जैसे ही क्लिक करेंगे तो थोड़ी ही नीचे Pind Daan Seva का ऑप्शन मिलेगा।
इस पर क्लिक करते ही आप Pinddan Packages पेज पर चले जाएंगे।
इसमें आपको तस्वीरों के साथ 6 अलग-अलग पैकेज दिखेंगे।
सबसे आखिर में छठे नंबर पर आपको Online E-Pind Daan मिलेगा।
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
पटना: बिहार सरकार के विभिन्न विभागों और जिला प्रशासनों की ओर से 17 सितंबर 2026 से 'सेवा संकल्प अभियान' का आगाज किया जा रहा है। इस अभियान के तहत राज्यभर…
इंदौर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 17 सितंबर से मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे की शुरुआत इंदौर से होगी। यहां पहुंचने के बाद वे उज्जैन…
श्रीनगर : भारतीय रेलवे के जम्मू डिवीजन ने रेल के ज़रिए सीमेंट की अपनी पहली इंटरनल ढुलाई की है। इसके तहत शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन से…
पटना: बिहार की राजनीति और मिथिलांचल के लिए एक बड़ा गौरवपूर्ण अवसर सामने आया है। मधुबनी जिले की राजनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और भाजपा अनुसूचित…
पटना: समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे पर बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार और जेडीयू के पक्ष में बयान दे रहे…