17 सितंबर को इंदौर से उज्जैन जाएंगे
- डॉ. मोहन भागवत 17 सितंबर को दोपहर करीब 12:50 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे उज्जैन के लिए रवाना होंगे। दोपहर करीब 2:30 बजे वे सरदारपुरा स्थित आराधना भवन पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:15 बजे तक संघ से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
- शाम करीब 6:20 बजे डॉ. भागवत महाकाल परिसर के अरविंद नगर पहुंचेंगे। यहां निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात करीब 8 बजे वे वापस आराधना भवन लौटेंगे। रात में उनका विश्राम भी आराधना भवन में ही रहेगा।
युवा धर्म संसद में युवाओं से संवाद
- 18 सितंबर को डॉ. भागवत का दिन संघ की बैठकों और युवा धर्म संसद के कार्यक्रम में व्यस्त रहेगा। सुबह 7 बजे से 9:30 बजे तक वे आराधना भवन में संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- इसके बाद सुबह 9:45 बजे से 11:45 बजे तक वे युवा धर्म संसद में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम गीता भवन स्थित माधव विज्ञान महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन स्वामी विवेकानंद के शिकागो उद्बोधन की स्मृति में सेवाज्ञ संस्थानम् की ओर से किया जा रहा है। इसमें डॉ. भागवत जेन-जी यानी युवा पीढ़ी को संबोधित करेंगे।
- कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोपहर करीब 12 बजे वे आराधना भवन लौटेंगे। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक संघ के कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वे इंदौर के लिए रवाना होंगे।


