बीजेपी के दोबारा वापसी करने के संकेत मजबूत
कुछ मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सरकार को ज्यादा डिविडेंड का भुगतान इस भरोसे को दिखाता है कि सत्तारूढ़ बीजेपी दोबारा वापसी करेगी। बाजार को मतदान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक स्थिर सरकार बनने की उम्मीद है।यह डिविडेंड सरकार के लिए बड़ी राहत है। इससे राजकोषीय घाटे को कम करने में मदद मिलेगी। इसका उपयोग सरकार अलग-अलग सामाजिक और विकास कार्यक्रमों के लिए कर पाएगी। जुलाई में नई सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी। उसमें इस रकम के चलते कई स्कीमों के लिए सरकार के हाथ में पैसा होगा।


