- यह नया एयरपोर्ट आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में स्थित है।
- अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा काफी हाईटेक है।
- भोगापुरम एयरपोर्ट का विकास जीएमआर ग्रुप द्वारा किया गया है।
- पहले चरण का निर्माण लगभग 4,592 से ₹5,000 करोड़ में हुआ है।
- एयरपोर्ट के पास विशाल रनवे है। यह 3,800 मीटर लंबा है।
- बड़े और चौड़े बॉडी वाले अंतरराष्ट्रीय विमानों को आसानी से उतर सकेंगे।
- यात्रियों की सुविधा के लिए यहां 40 चेक-इन काउंटर और 12 डिजीयात्रा पॉड्स की व्यवस्था की गई है।
- हवाई अड्डे का वास्तुशिल्प डिजाइन आंध्र प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित है।
- टर्मिनल की छत का आकार पारंपरिक चुट्टिलू झोपड़ियों और अरकु घाटी के परिदृश्यों को प्रतिबिंबित करता है।
- जबकि इसका प्रवाहमय रूप उड़ती हुई मछली की मनमोहक गति का प्रतीक है।
- यह क्षेत्रीय वास्तुशिल्प तत्वों को समकालीन हवाई अड्डे के डिजाइन के साथ मिश्रित करता है।


