कितनी है मोदी के विमान की कीमत?
पीएम मोदी के अलावा राष्ट्रपति भी इस विमान का इस्तेमाल करते हैं। इस विमान के बाहर हिंदी में 'भारत' तो अंग्रेजी में 'INDIA' लिखा है। इसके अलावा इस पर अशोक चिन्ह भी बना है। इस विमान को इंडियन एयर फोर्स के पायलट उड़ाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें इसके लिए खास ट्रेनिंग दी गई है।भारत ने बोइंग से जो दो विमान खरीदे हैं उनकी कीमत 8458 करोड़ रुपये बताई गई है। यानी एक विमान की कीमत 4229 करोड़ रुपये है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेफ्टी के लिए इसमें 500 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।


