अक्टूबर 2025 और जनवरी 2026 के बीच इस स्टार्टअप ने 130 करोड़ रुपये की फंडिंग जुटाई है। इस निवेश का बड़ा हिस्सा 'सस्टेनेबल क्लीन फूड पार्क' को बनाने में खर्च किया जा रहा है। यह 40-50 एकड़ में फैला होगा। यहां 100% इन-हाउस मैन्युफैक्चरिंग होगी। साथ ही किसानों के लिए एक ट्रेनिंग सेंटर और अंतरराष्ट्रीय स्तर की लैब भी बनाई जाएगी। ब्रांड अब दुबई के जरिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों और प्रीमियम रिटेल स्टोर्स में भी अपनी पैठ बना रहा है। भाइयों का टारगेट 2030 तक 50,000 किसानों के साथ जुड़ना और 2,000 करोड़ रुपये के रेवेन्यू का आंकड़ा छूना है। वे अब तक 5,000 किसानों की आय में 25-40% की बढ़ोतरी कर चुके हैं। इसके लिए उन्हें महाराष्ट्र सरकार ने सम्मानित भी किया है।


