यूरोपीय संघ का दिया उदाहरण
एसोसिएशन ने बताया कि यूरोपीय संघ (ईयू) के रेलवे सख्त संचयी ड्यूटी और आराम की सीमा का पालन करते हैं।- अमेरिकी रेलवे आवर्स ऑफ सर्विस एक्ट (Hours of Service Act) के तहत काम करते हैं, जिसमें अनिवार्य रूप से ऑफ-ड्यूटी आराम का प्रावधान है।
- ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में कर्मचारियों के ड्यूटी शेड्यूल को डिजाइन करने के लिए उन्नत बायो-मैथमेटिकल मॉडल का उपयोग किया जाता है।
एसोसिएशन ने की ये मांग
- एसोसिएशन ने लोको पायलटों के लिए तुरंत FRMS-आधारित कार्य प्रणाली अपनाने की मांग की है, जिसमें दैनिक ड्यूटी की सीमा छह घंटे हो।
- उन्होंने हर ड्यूटी के बाद 16 घंटे के निश्चित आराम की अवधि और दैनिक आराम के अलावा साप्ताहिक आराम की भी मांग की है।


