Select Date:

पिकनिक मनाकर लौटे रेलकर्मियों का उत्पात, चेकिंग के दौरान सिपाही की फाड़ी वर्दी, लात-जूतों से किया लहूलुहान

Updated on 16-03-2026 02:58 PM

भोपाल। कोलार रोड स्थित डीमार्ट चौराहे पर ट्रैफिक चेकिंग के दौरान बस रोकने पर रेलवेकर्मियों ने पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी। रेलवे कर्मचारियों ने सिपाही को धक्का मारकर सड़क पर गिराया और फिर उसे लात-जूतों से जमकर पीटा। साथ ही उसकी वर्दी फाड़ दी। रेलवेकर्मी कठौतिया से पिकनिक मनाकर लौट रहे थे। उनकी बस की नंबर प्लेट पर एक बैनर चिपका हुआ था, इसी बात को लेकर पुलिसकर्मी ने उन्हें रोका था।

शिकायत पर कोलार पुलिस ने रेलवे की महिलाकर्मचारियों समेत कुल सात लोगों पर मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, रविवार शाम करीब छह बजे कोलार क्षेत्र में डीमार्ट के पास ट्रैफिक पुलिसकर्मी सरजीत सिंह सड़क पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान कठोतिया जंगल से पिकनिक मनाकर लौट रही रेलवे कर्मचारियों से भरी एक बस वहां से गुजर रही थी। पुलिसकर्मी ने देखा कि बस की नंबर प्लेट के ऊपर एक बैनर लगा हुआ है, जिससे वाहन का नंबर स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था।

नियमों का उल्लंघन देखते हुए ट्रैफिक पुलिसकर्मी सरजीत सिंह ने बस को रोक लिया और ड्राइवर से वाहन के दस्तावेज मांगे। साथ ही ड्राइवर को हिदायत दी कि नंबर प्लेट के ऊपर लगा बैनर तुरंत हटाया जाए ताकि वाहन का नंबर स्पष्ट दिखाई दे सके।

इस दौरान बस में सवार कुछ महिलाएं और युवक नीचे उतर आए और पुलिसकर्मी से बहस करने लगे। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब सिपाही सरजीत सिंह ने विरोध किया तो कुछ लोगों ने उनके साथ झूमाझटकी करते हुए उसे सड़क पर लिटा दिया और लात-जूतों से जमकर पीटा।

इस दौरान उनकी वर्दी भी फट गई। स्थिति बिगड़ती देख ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। एसीपी चूनाभट्टी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिलते ही कोलार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में लिया। उधर रेलवेकर्मियों ने भी पुलिसकर्मी पर पहले मारपीट का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने सिपाही की शिकायत पर रेलवेकर्मियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
भोपाल, भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपए निकालने के मामले में लोकायुक्त की टीम ने शुक्रवार को की गई छापेमारी के दौरान सर्वर रूम…
 16 March 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल में फरार चल रहे एक वारंटी की तलाश में पुलिस ने आमजन से मदद की अपील की है। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने आरोपी की जानकारी देने या…
 16 March 2026
भोपाल, ईद की नमाज से कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर सामने आए एक फतवे को लेकर भोपाल में विवाद गहरा गया है। दारुल इफ्ता जामे एहतमाम मसाजिद कमेटी की ओर…
 16 March 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल में पीपुल्स विश्वविद्यालय और एम्स के बाद अब एमपी नगर में स्थित नापतौल विभाग के कार्यालय को साइनाइड गैस से उड़ाने की धमकी देने का मामला सामने आया…
 16 March 2026
भोपाल। राजधानी में सक्रिय भूमाफिया और अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई होने जा रही है। जिला प्रशासन के निर्देश के बाद नगर निगम ने भी अवैध कॉलोनियों को…
 16 March 2026
भोपाल। राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया में सुरक्षा व्यवस्था खुद ही वेंटिलेटर पर नजर आ रही है। शनिवार सुबह इमरजेंसी विभाग के पास हुए गोलीकांड ने अस्पताल परिसर की…
 16 March 2026
भोपाल। परिवर्तन सहयोग समिति एवं भारतीय नव वर्ष उत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को मातृशक्ति एवं बालिकाओं के लिए फिल्म “द केरला स्टोरी 2” का निश्शुल्क विशेष प्रसारण ज्योति…
 16 March 2026
भोपाल। कोलार रोड स्थित डीमार्ट चौराहे पर ट्रैफिक चेकिंग के दौरान बस रोकने पर रेलवेकर्मियों ने पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी। रेलवे कर्मचारियों ने सिपाही को धक्का मारकर सड़क पर गिराया…
 16 March 2026
भोपाल। भोपाल में सोमवार को बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव और सुधार कार्य किए जाने के कारण शहर के करीब 40 इलाकों में दो से छह घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।…
Advt.