गिरते बाजार में उछल गए रेलवे के शेयर, RVNL का स्टॉक बना रॉकेट, जान लीजिए वजह
Updated on
26-12-2025 01:31 PM
नई दिल्ली: स्टॉक मार्केट में गिरावट के बीच रेलवे से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में आज भारी उछाल आई है। इन कंपनियों के शेयरों में शुरुआती कारोबार में करीब 13% तक तेजी आई है। इसकी वजह यह है कि सरकार ने यात्री ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी का फैसला लागू कर दिया। इस साल दूसरी बार ट्रेनों का किराया बढ़ाया गया है। इससे रेलवे को 600 करोड़ रुपये का रेवेन्यू मिलने की उम्मीद है। इससे पहले जुलाई में रेल किराए में मामूली बढ़ोतरी की गई थी।
रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। कंपनी का शेयर बीएसई पर करीब 13% बढ़कर 391.40 रुपये पर पहुंच गया। वहीं, इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC) के शेयर 8% बढ़कर 132 रुपये पर पहुंच गए। जूपिटर वैगन्स के शेयर 4% चढ़कर 358.15 रुपये पर आ गए। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) के शेयर भी 3% बढ़कर 701.60 रुपये पर पहुंच गए। निवेशक इस किराया बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे थे। साथ ही बजट में रेलवे को ज्यादा आवंटन की उम्मीद है।
किराए में बढ़ोतरी
रेल मंत्रालय ने बताया कि किराए में बढ़ोतरी सामान्य और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों पर लागू होगी। लोकल ट्रेन और सीजन टिकट के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मंत्रालय ने कहा कि संशोधित किराया ढांचे के तहत, लोकल सेवाओं और सीजन टिकटों के किराए में कोई बदलाव नहीं है। सामान्य यात्रा के लिए 215 किलोमीटर तक की यात्रा पर कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। लेकिन 216-750 किलोमीटर की यात्रा के लिए किराया 5 रुपये बढ़ेगा। 751-1250 किलोमीटर के लिए 10 रुपये, 1251-1750 किलोमीटर के लिए 15 रुपये और 1751-2250 किलोमीटर के लिए 20 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।इसी तरह स्लीपर और फर्स्ट क्लास सामान्य के लिए प्रति किलोमीटर 1 पैसा किराया बढ़ाया गया है। मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए, नॉन-एसी और एसी दोनों क्लास में प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी होगी। नॉन-एसी मेल/एक्सप्रेस कोच में 500 किलोमीटर की यात्रा के लिए यात्रियों को केवल लगभग 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। मंत्रालय ने यह भी बताया कि जुलाई 2025 में हुई पिछली किराया बढ़ोतरी से अब तक 700 करोड़ रुपये काराजस्वमिला है।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…