चुनावों के बीच महंगाई से मिली राहत, सस्ता हो गया LPG सिलेंडर, जानिए नया रेट
Updated on
01-06-2024 12:59 PM
नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के बीच सरकार ने एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत दी है। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में एक बार फिर कटौती की गई है। दिल्ली में इसकी कीमत अब 1676.00 रुपये रह गई है जो पहले 1745.50 रुपये में मिल रहा था। इस तरह इसमें 69.50 रुपये की कमी की गई है। लेकिन घरों में इस्तेमाल होने वाले 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आम उपभोक्ताओं के लिए दिल्ली में इसकी कीमत 803 रुपये बनी हुई है जबकि उज्ज्वला के लाभार्थियों के लिए इसकी कीमत 603 रुपये है। कोलकाता में अब 19 किलो का सिलेंडर 1787 रुपये, मुंबई में 1629 रुपये और चेन्नई में 1840.00 रुपये में मिलेगा। घटी हुई कीमतें आज से लागू हो गई हैं। 19 किलो वाले सिलेंडर को हलवाई सिलेंडर भी कहा जाता है। इसकी कीमत में कटौती से बाहर खाना-पीना सस्ता होने की उम्मीद है। लगातार तीसरे महीने कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई है।
इससे पहले अप्रैल और मई में भी 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई थी। उससे पहले फरवरी और मार्च में कीमतें बढ़ी थीं। इसके साथ ही ऑटो गैस और एटीएफ की कीमतों में भी आज से बदलाव किया गया है। इस बीच पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक बार फिर कोई बदलाव नहीं हुआ है। शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये लीटर और डीजल की कीमत 87.62 रुपये है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड 0.25 डॉलर यानी 0.29% की गिरावट के साथ 81.62 डॉलर पर आ गया। दूसरी ओर डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 0.92 डॉलर यानी 1.18 फीसदी गिरावट के साथ 76.99 डॉलर पर ट्रेड है।
उज्ज्वला योजना
गरीब परिवारों को सब्सिडी पर सिलेंडर देने के लिए 2016 में पीएम उज्ज्वला योजना शुरू की गई थी। इसकी अवधि मार्च, 2024 में समाप्त हो रही थी। लेकिन केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसे 31 मार्च, 2025 तक बढ़ाने का फैसला किया था। इस योजना के लाभार्थियों को सालाना 12 एलपीजी सिलेंडर तक सब्सिडी मिलती है। पीएम उज्जवला योजना के तहत करीब 10.27 करोड़ लाभार्थी हैं। इन सभी के लिए दिल्ली में 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 603 रुपये है।
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…