Select Date:

खैरागढ़ नगर पालिका अध्यक्ष का इस्ताफा मंजूर

Updated on 11-05-2024 04:43 PM
खैरागढ़ । खैरागढ़ नगर पालिका के कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। इसके साथ ही प्रदेश के एक और शहर से कांग्रेस सरकार गिर गई है। इस तरह अब कुल मिलाकर बीजेपी के पास अब 10 पार्षद हैं, वहीं कांग्रेस के पास 9 पार्षद।

इस घटनाक्रम के बारे में नगर पालिका के सीईओ प्रमोद शुक्ला ने बताया कि, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। शासन के निर्देशानुसार आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


उल्लेखनीय है कि, 13 फरवरी को शैलेंद्र वर्मा ने नगर पालिका अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इस बात की किसी को भनक तक नहीं लगने दी थी। लेकिन जब 17 फरवरी को स्थानीय मीडिया को नगर पालिका अध्यक्ष के इस्तीफे की जानकारी हुई तो पार्टी के दबाव में आकर शैलेंद्र वर्मा ने इस्तीफे से इनकार कर दिया।

लेटरपैड का दुरुपयोग और हस्ताक्षर को फर्जी बताया
पार्टी नेताओं के दबाव में आकर शैलेंद्र वर्मा ने लेटरपैड का दुरुपयोग कर फर्जी हस्ताक्षर करने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा के साथ शैलेंद्र वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस्तीफे की बात को फर्जी कहा था। शैलेंद्र वर्मा उच्च न्यायालय भी गए लेकिन वहां भी उन्हें बुरी तरह से हार मिली।

हाईकोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना
इस मामले में राहत पाने के लिए शैलेन्द्र वर्मा ने उच्च न्यायालय बिलासपुर में याचिका लगाई थी। जहां कोर्ट ने नगरीय प्रशासन विभाग को इस मामले में उचित निर्णय एक महीने के भीतर लेने के निर्देश दिए। महीने भर की कार्रवाई पूरी होने के पहले ही दोबारा हाईकोर्ट में याचिका लगाए जाने पर कोर्ट ने शैलेंद्र वर्मा पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।

एक बार फिर कोर्ट जाएंगे शैलेन्द्र वर्मा​​​​​​​
इस्तीफा स्वीकार होने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा ने कहा कि, हाई कोर्ट के फैसले को वो फिर से चैलेंज करेंगे। सप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के आधार पर कार्रवाई की मांग करेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
 29 April 2026
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…
Advt.