Select Date:

ITC के होटल-बिजनेस के डीमर्जर को शेयरधारकों से मंजूरी मिली

Updated on 07-06-2024 01:13 PM

ITC लिमिटेड के शेयरधारकों ने ग्रुप के होटल बिजनेस के डीमर्जर को मंजूरी दे दी है। सिगरेट से लेकर साबुन बनाने वाली FMCG कंपनी ITC ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी।

ITC ने बताया कि लगभग 99.6% शेयरधारकों ने डीमर्जर के पक्ष में मतदान किया, जबकि केवल 0.4% ने इसके खिलाफ मतदान किया। पब्लिक इंस्टीट्यूशंस में 99.6% और पब्लिक नॉन इंस्टीट्यूशंस में से 98.4% ने डीमर्जर के प्रस्ताव के पक्ष में वोट किया।

डीमर्जर के बाद होटल बिजनेस में ITC 40% हिस्सेदारी रखेगी
डीमर्जर के बाद होटल बिजनेस में ITC 40% हिस्सेदारी रखेगी। बाकी 60% हिस्सेदारी शेयरहोल्डर्स के पास होगी। ITC ने पिछले साल जुलाई में डीमर्जर योजना की घोषणा की थी और बाद में कहा था कि नई यूनिट को 15 महीनों में लिस्टेड किया जाएगा।

ITC होटल्स एक इंडिपेंडेंट यूनिट के रूप में टाटा के स्वामित्व वाली इंडियन होटल्स कंपनी और EIH एसोसिएटेड होटल्स जैसे कॉम्पिटिटर्स के साथ कम्पीट करेगी। इंडियन होटल्स ताज होटल्स को ऑपरेट करती है। वहीं EIH ओबेरॉय ब्रांड के होटलों का मैनेजमेंट करती है।

होटल बिजनेस ने ITC के FY24 के रेवेन्यू में 4% का योगदान दिया
होटल बिजनेस ने ITC के वित्तीय वर्ष 2024 के रेवेन्यू में 4% का योगदान दिया। जबकि इसके कंज्यूमर स्टेपल बिजनेस की रेवेन्यू में 71% हिस्सेदारी रही।

ITC का चौथी-तिमाही में मुनाफा ₹5,120 करोड़ रहा
ITC का वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में मुनाफा सालाना आधार (YoY) पर 4% घटकर ₹5120.55 करोड़ रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹5,335.23 करोड़ रहा था।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 के लिए ₹7.50 पैसे प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड यानी लाभांश देने का ऐलान किया है। ITC ने 23 मई को चौथी तिमाही और सालाना नतीजे जारी किए थे।'

आय में सालाना आधार पर 0.19% की गिरावट
ITC के ऑपरेशन से कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू यानी आय में सालाना आधार पर 0.19% की गिरावट आई। FY24 की चौथी तिमाही में ऑपरेशन से रेवेन्यू ₹19,446.49 करोड़ रहा। एक साल पहले की समान तिमाही यानी FY23 की चौथी तिमाही में रेवेन्यू ₹19,484.50 करोड़ रहा था।

वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का मुनाफा 6.60% बढ़ा
ITC का पूरे वित्त वर्ष 2024 में कंसॉलिडेटेड मुनाफा 6.60% बढ़कर ₹20,458.78 करोड़ हो गया। वित्त वर्ष 2023 में मुनाफा ₹19,191.66 करोड़ रहा था।

वित्त वर्ष 2024 में रेवेन्यू में 0.42% की बढ़ोतरी
ITC का वित्त वर्ष 2024 में कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू बढ़कर ₹76,840.49 करोड़ हो गया। वित्त वर्ष 2023 में रेवेन्यू ₹76,518.21 करोड़ रहा था। यानी रेवेन्यू में 0.42% की बढ़ोतरी हुई है।

ITC के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं संजीव पुरी
ITC FMCG, पेपर, पैकेजिंग, एग्री-बिजनेस, होटल और IT में प्रेजेंस के साथ एक लीडिंग मल्टी-बिजनेस इंडियन एंटरप्राइज है। संजीव पुरी ITC के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

इस कंपनी को 1910 में स्थापित किया गया था, तब इस कंपनी का नाम इंपीरियल टोबैको कंपनी था। फिर 1970 में इसका नाम बदलकर इंडिया टोबैको कंपनी कर दिया। इसके बाद 1974 में इसका नाम ITC लिमिटेड हो गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
 22 April 2026
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
 22 April 2026
नई दिल्ली: देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक गिरावट आई और यह 52…
 22 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
 22 April 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
 21 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज मामूली गिरावट आई है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में 2300 रुपये से ज्यादा गिरावट आई है जबकि सोना 200 रुपये से…
 21 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
 21 April 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
 21 April 2026
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…
Advt.