Select Date:

3 महीने में बढ़ सकती है चांदी की कीमत, जानें कब है खरीदने का सही समय

Updated on 22-12-2025 12:50 PM
नई दिल्ली: चांदी की रिकॉर्ड तोड़ चाल जारी है। इस साल चांदी ने 100 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। जानकारों के मुताबिक इसमें तेजी आगे भी जारी रह सकती है। इसकी वजह है निवेशकों की जबरदस्त मांग और सप्लाई में कमी। विश्लेषकों का कहना है कि चांदी की कीमतें साल 2026 की पहली तिमाही में 20% तक और बढ़ सकती हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी की कीमत
 67 डॉलर प्रति औंस के पार जा चुकी है, जो एक नया रिकॉर्ड है। साल 2025 में इसकी कीमत दोगुनी से ज्यादा हो चुकी है। इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार विश्लेषकों का अनुमान है कि मार्च 2026 तक चांदी 70 से 80 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है। वे सलाह दे रहे हैं कि जब भी कीमतें थोड़ी कम हों, तब चांदी खरीदनी चाहिए। साल 2025 में चांदी ने अब तक 127.5% से ज्यादा रिटर्न दिया है।

चांदी का औद्योगिक इस्तेमाल बढ़ा

सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है। महंगाई बढ़ने की वजह से लोग कीमती धातुओं में निवेश कर रहे हैं। चांदी सिर्फ पैसे बचाने का जरिया ही नहीं है, बल्कि इसका औद्योगिक इस्तेमाल भी बढ़ रहा है। सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक गाड़ियां और एआई से जुड़ी टेक्नोलॉजी में चांदी का इस्तेमाल बढ़ रहा है। इन उद्योगों में हाल के सालों में काफी निवेश हुआ है।

चांदी की कीमत में बढ़ोतरी के कारण

आने वाले समय में चांदी की कीमतों को बढ़ाने वाले और भी कई कारण हैं। कोटक सिक्योरिटीज के कमोडिटी रिसर्च के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट कायनात चैनवाला का कहना है कि साल 2026 से चीन चांदी के निर्यात को सीमित करने की योजना बना रहा है। इससे सप्लाई का एक बड़ा जरिया बंद हो जाएगा और बाजार में और ज्यादा कमी आ जाएगी।

आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स के कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर नवीन माथुर का मानना है कि 2026-27 तक सप्लाई की कमी बनी रहेगी। हालांकि 2025 की तुलना में कीमतों में बढ़ोतरी थोड़ी कम हो सकती है। फिर भी उनका कहना है कि 2026 की पहली तिमाही में चांदी सोने से बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्‍शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
 25 April 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
 25 April 2026
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
 25 April 2026
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्‍ता टूट गया है। उन्‍होंने AAP से इस्‍तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
Advt.