चांदी बनी रॉकेट, एक दिन में 17000 रुपये उछली, सोना भी उड़ा, नए रेट जान लीजिए
Updated on
10-02-2026 12:19 PM
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमतों में छह फीसदी से ज्यादा की जोरदार उछाल देखी गई। यह 2.72 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। सोने के दाम भी लगभग एक फीसदी बढ़कर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए। यह तेजी मजबूत वैश्विक रुख और डॉलर के कमजोर होने के कारण आई। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, चांदी शुक्रवार के 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बंद भाव से 17,000 रुपये बढ़कर 2,72,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। वहीं, 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने के दाम 1,300 रुपये बढ़कर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) सौमिल गांधी ने बताया कि सोमवार को डॉलर में गिरावट और सटोरियों की खरीदारी के कारण सोने में तेजी आई। डॉलर इंडेक्स लगभग 0.30 फीसदी गिरकर 97 के स्तर पर था। इसने सोने-चांदी की कीमतों को सहारा दिया। उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक स्तर पर आर्थिक अनिश्चितता और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भू-राजनीतिक और व्यापार से जुड़े बयानों के कारण कीमती धातुओं में सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी है।
दिल्ली सराफा बाजार में सोने-चांदी का भाव
स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, चांदी 17,000 रुपये या 6.66 फीसदी उछलकर 2,72,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। पिछले सत्र यानी शुक्रवार को यह 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। इसके अलावा, 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 1,300 रुपये या 0.83 फीसदी बढ़कर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया। पिछले सत्र में यह 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी के भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी 2.81 फीसदी बढ़कर 80.21 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई। सोना एक फीसदी चढ़कर 5,012.94 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। गांधी के अनुसार, निवेशकों की भावना को चीन से मिले आंकड़ों से और बढ़ावा मिला। चीन के केंद्रीय बैंक पीपल्स बैंक ऑफ चाइना ने जनवरी में लगातार 15वें महीने सोने की खरीदारी जारी रखी। इसके बावजूद कि कीमतें ऊंची थीं।
आगे कौन तय करेगा सोने-चांदी की चाल?
बाजार की नजरें अब अमेरिका से आने वाले आंकड़ों पर टिकी हैं। व्यापारी बुधवार को जारी होने वाले अमेरिका के मासिक रोजगार आंकड़ों (नॉनफार्म पेरोल और बेरोजगारी दर) का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा, अगले शुक्रवार को जारी होने वाले अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों पर भी बारीकी से नजर रखी जाएगी। ये दोनों आंकड़े डॉलर की दिशा तय करेंगे। इनसे कीमती धातुओं के लिए नए संकेत मिलने की संभावना है।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…