Select Date:

अक्षय तृतीया पर सूर्यांश सामूहिक आदर्श गौरव विवाह 10 मई को सिवनी में

Updated on 10-05-2024 04:40 PM

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय त्यौहार अक्षय तृतीया (अक्ती) के शुभ अवसर पर "सूर्यांश कन्या विवाह महामहोत्सव" के अंतर्गत "सूर्यांश सामूहिक आदर्श गौरव विवाह" का आयोजन 10 मई शुक्रवार को सूर्यांश धाम, सूर्यांश प्रांगण सिवनी (नैला) में किया गया है जिसमें विवाह योग्य युवक-युवतियों के माता-पिता एवं परिजन से प्राप्त आवेदन पत्र के पात्र सभी जातियों एवं वर्गों के विवाह योग्य युवक-युवतियों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। वर्तमान समय में समाज में दिखावे की संस्कृति, फिजूल खर्ची, अत्यधिक खर्च, धन-संपत्ति, समय और श्रम के अपव्यय को कम करने के लिए सूर्यांश सामूहिक आदर्श गौरव विवाह का आयोजन किया गया है ताकि माता-पिता एवं परिजनों को प्रेरित कर अधिक से अधिक विवाह संपन्न कराया जा सके। इसके लिए सामूहिक आदर्श गौरव विवाह के संयोजक ए.आर. सूर्यवंशी एवं सह-संयोजक संजय लसार के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय एवं आसपास के गांवों में निरंतर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा था।  ज्ञात हो कि विगत वर्ष 2023 में "सूर्यांश कन्या विवाह महोत्सव" के अंतर्गत 26 परिवारों के 13 जोड़े वर वधूओं का एवं सूर्यांश शिक्षा महामहोत्सव 2023 में 05 जोड़े वर वधू का सामूहिक कराया गया था। सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति द्वारा दस वर्षों से निरंतर सामूहिक आदर्श गौरव विवाह का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी आज अक्षय तृतीया (अक्ती) के शुभ अवसर पर 10 मई के सामूहिक आदर्श गौरव विवाह के लिए आवेदन सूर्यांश विद्यापीठ, सूर्यांश प्रांगण सिवनी (नैला) में किया है जिसमें अधिक से अधिक जोड़े वर-वधू का विवाह करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।  सामूहिक आदर्श गौरव विवाह की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रो. गोवर्धन प्रसाद सूर्यवंशी ने बताया कि समाज में व्याप्त फिजूल खर्ची और दिखावे की संस्कृति को कम करने के उद्देश्य से सामूहिक आदर्श गौरव विवाह का आयोजन किया गया है जिसमें सभी जाति और वर्ग के वर-वधू का विवाह कराया जाता है। विगत वर्ष 2023 में जांजगीर, सक्ती, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा के अलावा कोरिया एवं बलौदा बाजार के माता-पिता एवं परिजनों ने अपने पुत्र-पुत्रियों का सामूहिक विवाह सूर्यांश प्रांगण में किया था। इस वर्ष भी जांजगीर के अलावा कई अन्य जिलों से आवेदन प्राप्त हुआ है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
 29 April 2026
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…
Advt.