इस फैसले से सरकार को भी भी फायदा है। अभी एलपीजी सिलेंडर के उज्ज्वला कनेक्शन पर सरकार को हर साल हजारों करोड़ रुपये की सब्सिडी देनी होती है। साथ ही घरेलू कनेक्शन के सिलेंडर पर भी सब्सिडी देनी होती है। इसका बोझ तो सरकारी खजाने पर पड़ता ही है। जब लोग एलपीजी से पीएनजी पर शिफ्ट हो जाएंगे तो सरकार का इस मद में होने वाला खर्च बचेगा। उसका इस्तेमाल किसी और कार्य में हो सकेगा।


