Select Date:

अक्षय तृतीया पर टैगोर नगर मंदिर ने मनाया 25 वा स्थापना दिवस

Updated on 10-05-2024 04:32 PM

रायपुर। अक्षय तृतीय महापर्व और भारत वर्ष में आदिनाथ पारणा दिवस के रूप में दिंगबर जैन संप्रदाय मनाता है। इस दिन सभी दिगंबर जैन मंदिरों तरह तरह के आयोजन किए जाते है। 10 मई, अक्षय तृतीया के महापर्व पर राजधानी के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर टैगोर नगर के रजत स्थापना दिवस मंदिर के 25 वर्ष स्थापना के पूर्ण होने पर मनाया जा रहा है। समिति के उपाध्यक्ष नवीन जैन मोदी ने बताया कि आज अक्षय तृतीय के दिन ही पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर टैगोर नगर का निर्माण कार्य पूर्ण होकर चिंतामणि पार्श्वनाथ भगवान को विराजमान किया गया था। जिसमे समाज के सभी वर्ग के लोगो ने तन मन धन से बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर अपना अपना सहयोग प्रदान किया था।

आज मंदिर के गौरवपूर्ण 25 वें स्थापना दिवस पर होने के उपलक्ष्य में सुबह 7 बजे  मूल नायक पार्श्वनाथ भगवान एवं सभी चल मूर्तियों को पांडुशिला में विराजमान कर प्रसूक जल से स्वर्ण कलशों व्दारा अभिषेक एवं रिद्धि सिद्धि सुख शांति प्रदाता शांति धारा की गई। प्रथम अभिषेक एवं शांति धारा का सौभाग्य श्रीमान सुरेश चंद संजय कुमार अजय कुमार जैन जेनसन परिवार को प्राप्त हुआ। साथ ही संगीतमय आरती तथा नित्यमह पूजन किया गया। इसके पश्चात शांतिनाथ विधान का भी आयोजन मंदिर में किया गया।सुबह 10 बजे से संत भवन में टैगोर नगर मंदिर समाज के वरिष्ठ सभी बुजुर्ग जनों का आत्मीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमे  टैगोर नगर मंदिर परिवार संस्थापक सदस्य सुरेश चंद जैन जीवनलाल जैन राजकुमार जैन शरद कुमार जैन एवं स्वर्गीय प्रेमचंद गुरहा स्वर्गीय प्रफुल्ल कुमार जैन एवं स्वर्गीय रमेश चंद जैन और समाज के सभी बुजुर्गजनों का आत्मीय सम्मान शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह देकर किया गया। इस अवसर पर टैगोर नगर मंदिर के अध्यक्ष राजेश जैन,सचिव प्रियांक जैन,कोषाध्यक्ष संदीप उपाध्यक्ष नवीन मोदी,सहसचिव सुबोध जैन,कार्यकारिणी सदस्य रजनीश जैन,पुष्पेंद्र जैन के साथ अजय जैन भागचंद जैन सुमत जैन यशोधर सिंघाई स्वस्तिक आरके जैन उदय चंद जैन निर्मल जैन अरूण जैन डॉ.भागचंद जैन श्रीमती राजेश गुरहा श्रीमती विमला देवी  वैभव जैन एवं टैगोर नगर महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती कंचन जैन सचिन श्रीमती कविता मोदी कोषाध्यक्ष प्रीति जैन उपस्थित थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
 29 April 2026
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…
Advt.