Select Date:

टेस्ला ने करीब 12,000 साइबर ट्रकों को वापस बुलाया:इनके विंडशील्ड के वाइपर में खराबी, यह चौथा मौका जब कंपनी ने गाड़ियां रिकॉल की हैं

Updated on 26-06-2024 02:26 PM

इलॉन मस्क की इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्यूफैक्चरर टेस्ला ने अमेरिका में 11,688 साइबर ट्रक्स को वापस बुलाया है। अमेरिका के नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) ने बताया कि गाड़ियों के विंडशील्ड वाइपर में खराबी को ठीक करने के लिए कंपनी ने यह रिकॉल की है।

ऑटो सेफ्टी रेगुलेटर ने कहा, ' एस्सेसिव वोल्टेज सप्लाई के चलते फ्रंट विंडशील्ड वाइपर मोटर कंट्रोलर फेल हो सकता है। कंपनी की सर्विस टीम वाइपर मोटर को बदलेगी और खराब गड़ियों में प्रेशर सेंसिटीव टेप लगाएगी या मिसिंग ट्रीम को फ्री में रिप्लेस करेगी।

यह चौथा मौका जब साइबर ट्रक को वापस बुलाना पड़ा
विंडशील्ड वाइपर में खराबी के चलते विजिबलिटी कम हो सकती है, जिससे दुर्घटना का खतरा बन जाता है। इस इलेक्ट्रिक कार के मैन्यूफैक्चरिंग में आने के बाद से यह चौथा मौका है, जब इसे वापस बुलाना पड़ा है। टेस्ला ने पिछले साल दिसंबर में साइबर ट्रक को पहली बार कस्टमर के हवाले किया था।

टेस्ला ने 11,383 पीकअप ट्रकों को भी वापस मंगाया
इसके अलावा EV मेकर ने 11,383 पीकअप ट्रकों को भी वापस मंगाया है। इन ट्रकों के ट्रंक बेड में ट्रिम को गलत तरीके से अटैच किया गया था, जो संभवतः ढीला हो गया है। यह पीछे के दूसरे वाहन चालकों के लिए सड़क पर खतरा पैदा कर सकता था। इससे पहले कंपनी ने अप्रैल में लगभग 4,000 साइबरट्रकों को वापस बुलाया था। तब इन गाड़ियों के एक्सेलरेटर पैड को रिपेयर किया गया था। इनके ढीला होकर इंटरनल ट्रिम में फंसने का खतरा था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्‍शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
 25 April 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
 25 April 2026
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
 25 April 2026
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्‍ता टूट गया है। उन्‍होंने AAP से इस्‍तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
Advt.