विकसित भारत का लक्ष्य देश की चाहत, इन्फ्रास्ट्रक्चर पर तेजी से काम करने की जरूरत: PM मोदी
Updated on
31-12-2025 12:52 PM
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि साल 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य अब सिर्फ सरकार का विजन नहीं, बल्कि पूरे देश की सामूहिक चाहत बन चुका है। उन्होंने कहा कि देश की लंबी समय तक तरक्की को बनाए रखने के लिए हर सेक्टर में रिफॉर्म्स पर जी-जान से जुटना जरूरी है। प्रधानमंत्री ने ये बातें नीति आयोग में प्रमुख अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों के साथ हुई बैठक में कहीं।
नीति आयोग इस में हुई बैठक का विषय 'आत्मनिर्भरता और स्ट्रक्चरल रिफॉर्म्स: विकसित भारत के लिए एजेंडा' था। बैठक में प्रधानमंत्री ने 2047 तक भारत की यात्रा के अहम पिलर्स पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना अब सरकारी नीति से आगे बढ़कर लोगो की चाहत बन गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बदलाव शिक्षा, उपभोग और ग्लोबल मोबिलिटी के पैटर्न में साफ नजर आ रहा है। इसके चलते संस्थागत क्षमता बढ़ाने और इन्फ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग पर तेजी से काम करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि लोगों में बेहतर जीवन की उम्मीद बढ़ी है। और इन जरूरतों को पूरा करने के लिए हर स्तर पर पूरी ताकत लगानी होगी। कैपेबिलिटी बढ़ाने और दुनिया के साथ बेहतर एकीकरण के लिए रिफॉर्म्स को मिशन मोड में लागू करने पर जोर दिया।
मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने पर सुझाव
बैठक में मौजूद अर्थशास्त्रियों ने मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर में उत्पादकता और प्रतिस्पर्धा बढ़ाने पर सुझाव दिए। परिवारों की ज्यादा बचत, मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक टेक्नॉलजी को अपनाकर ढांचागत बदलाव तेज करने पर भी चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने कहा कि आर्टिफिशल इंटेलिजेस कई सेक्टरों को जोड़ते हुए उत्पादकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकता है।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…