जनवरी में वीकेंड अलावा दूसरी छुट्टी
15 जनवरी के इस बदलाव के साथ साल 2026 में शेयर बाजार 16 दिन बंद रहेंगे। ये छुट्टियां वीकेंड के अतिरिक्त हैं। साथ ही यह इस महीने की दूसरी छुट्टी है। 15 जनवरी के बाद 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर भी शेयर बाजार की छुट्टी रहेगी।साल की पहली छमाही में प्रमुख छुट्टियां मार्च में होली (3 मार्च), राम नवमी (26 मार्च), महावीर जयंती (31 मार्च) और गुड फ्राइडे (3 अप्रैल) हैं। बाजार अंबेडकर जयंती (14 अप्रैल), महाराष्ट्र दिवस (1 मई) और बकरी ईद (28 मई) को भी बंद रहेंगे। साल की दूसरी छमाही में मुहर्रम (26 जून), गणेश चतुर्थी (14 सितंबर) और गांधी जयंती (2 अक्टूबर) को ट्रेडिंग नहीं होगी। इसके बाद दशहरा (20 अक्टूबर), दिवाली (बालिप्रतिपदा) (10 नवंबर) और गुरु नानक जयंती (24 नवंबर) को बाजार बंद रहेंगे। 2026 की आखिरी बाजार छुट्टी क्रिसमस (25 दिसंबर) पर होगी।


