Select Date:

मारे गए नक्सलियों पर था 31 लाख का था इनाम, सभी की हुई शिनाख्ती

Updated on 11-05-2024 04:36 PM

बीजापुर। जिले में गंगालूर थाना क्षेत्र के पीडिया जंगल में शुक्रवार को जवानों जवानों ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए 12 नक्सलियों को मार गिराया है। इन सभी नक्सली पर 31 लाख का इनाम था, मारे गए सभी नक्सलियों की शिनाख्त हो चुकी है। यह मुठभेड़ तक़रीबन 12 घंटे तक चली, जिसमें दो जवान भी घायल हुए। वहीं मुठभेड़ में चार नक्सली घायल भी हुए। मुठभेड़ खत्म होने के बाद क्षेत्र की सर्चिंग में ये चार घायल नक्सली सुरक्षाबलों के हत्थे चढ़े। इनको उपचार के लिए जिला अस्पताल बीजापुर में भर्ती कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों से सूचना मिली कि, पीडिया के जंगल में नक्सली भारी मात्रा में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही इन 6 टीमों के जवानों को पीडिया रवाना कर दिया गया। जहां नक्सलियों के बड़े नेता मौजूद थे, जिसके बाद दोनों तरफ जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए 12 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों पर 31 लाख का इनाम था। फिलहाल सभी शिनाख्त हो चुकी है।

मुठभेड़ के बाद मिले हथियार, गोलाबारूद और बारूदी सुरंगों का साजो-सामान
एनकाउंटर में मारे गए माओवादियों से राकेट लांचर के साथ-साथ आटोमेटिक और सामान्य रायफलें, गोला-बारूद, बारूदी सुरंगें बनाने का सामान और रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुएं मिली हैं। लेंगू, पापाराव और चैतू नाम के जिन कमांडरों के इस शिविर में होने की आशंका थी, फोर्स का अनुमान है कि वे मुठभेड़ के दौरान भाग निकले।

जंगल में सर्चिंग तेज
नक्सलियों को ढूंढने के लिए सुरक्षाबलों ने जंगलों में सर्चिंग तेज कर दी है। जहां पूरे इलाके में सर्चिंग के साथ-साथ सुरक्षाबलों ने अपने मुखबिरों को भी एक्टिव कर दिए हैं। हाल ही कांकेर में मुठभेड़ हुई थी जिसमें 29 नक्सली मारे गए थे। वहीं दूसरी ओर सीएम विष्णुदेव साय सरकार भी कह चुकी है कि, नक्सली सरेंडर कर दें, नहीं तो उनका सफाया कर दिया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
 29 April 2026
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…
Advt.