आज JK Cement और Sun TV समेत ये शेयर कराएंगे फायदा, तेजी के सिग्नल
Updated on
21-01-2026 12:39 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को चौतरफा बिकवाली होने से बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव बढ़ने और ग्लोबल बाजारों के कमजोर संकेतों के बीच ऐसा हुआ था। सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़ककर 83,000 के नीचे फिसल गया जबकि निफ्टी 353 अंक टूट गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट जारी रहने और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से भी निवेशकों की धारणा पर प्रतिकूल असर पड़ा था। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,065.71 अंक यानी 1.28 फीसदी लुढ़ककर 82,180.47 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,235.6 अंक फिसलकर 82,010.58 अंक तक आ गया था। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 353 अंक यानी 1.38 फीसदी गिरकर 25,232.50 अंक पर बंद हुआ था। यह घरेलू बाजारों में गिरावट का लगातार दूसरा दिन था। सोमवार को सेंसेक्स में 324.17 अंक की कमजोरी आई थी जबकि निफ्टी 108.85 अंक गिरा था।
सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से इटर्नल में सबसे अधिक 4.02 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। इसके बाद बजाज फाइनेंस का शेयर भी 3.88 फीसदी गिर गया था। इसके अलावा सन फार्मा, इंटरग्लोब एविएशन (यानी इंडिगो), ट्रेंट, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फिनसर्व के शेयर भी नुकसान में रहे थे। एचडीएफसी बैंक सेंसेक्स में शामिल इकलौता ऐसा शेयर रहा, जो बढ़त के साथ बंद हुआ था।
इन शेयरों में दिख रही खरीदारी
जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Deepak Nitrite, Jindal Saw, Hindustan Zinc, JK Cement, Sun TV, Dalmia Bharat और Krishna Institute of Medical Sciences हैं। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है।
इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत
एमएसीडी (MACD) ने Wipro, RBL Bank, IDBI Bank, MRPL, HBL Power, Reliance Infrastructure और Jubilant Pharmova के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…