वित्तीय आंकड़े भी मजबूत
बोनस के साथ कंपनी के वित्तीय आंकड़े भी काफी मजबूत हैं। वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही (Q2) में कंपनी का कुल राजस्व सालाना आधार पर 16.2% बढ़कर 372.1 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सबसे चौंकाने वाली वृद्धि मुनाफे में देखी गई, जहां कंपनी का कर-पश्चात लाभ (PAT) 60.5% उछलकर 14.8 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की इस सफलता के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बासमती चावल की भारी मांग और निर्यात में हुई 72% की शानदार ग्रोथ का हाथ रहा है।कंपनी के एमडी अतुल गर्ग ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीआरएम की मजबूत उपस्थिति ने निर्यात व्यवसाय को नई रफ्तार दी है। कंपनी का एबिटडा (EBITDA) भी 53.9% बढ़कर 24.5 करोड़ रुपये रहा, जबकि मार्जिन में 161 बेसिस पॉइंट का सुधार देखा गया है।


