Select Date:

सालभर में इस शेयर ने किए पैसे डबल, अब 4.75 रुपये मिलेगा डिविडेंड, जान लें रिकॉर्ड डेट

Updated on 13-07-2024 02:09 PM

नई दिल्‍ली. कपड़ा निर्माता कपंनी अरविंद लिमिटेड निवेशकों को निवेशकों को 3.75 रुपये प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड और एक रुपये का स्पेशल डिविडेंड देने का ऐलान किया है. यानि निवेशों को 4.75 रुपये प्रति शेयर मिलेंगे. कंपनी ने शनिवार को कहा कि डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 19 जुलाई तय की गई है. डिविडेंड का भुगतान 6 अगस्त या उसके बाद किया जाएगा. अरविंद लिमिटेड का शेयर शुक्रवार को एक फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 390.7 के स्तर पर बंद हुआ. अरविंद लिमिटेड का शेयर एक मल्‍टीबैगर शेयर है. एक साल में इस शेयर ने निवेशकों को 183 फीसदी रिटर्न दिया है.

अरविंद लिमिटेड के शेयर ने 3 साल में 352 फीसदी रिटर्न दिया है. साल 2024 में अबतक स्टॉक 49 फीसदी रिटर्न दे चुका है. वहीं 3 महीने में इसने निवेशकों को 29 फीसदी का मुनाफा दिया है. एक महीने यह स्टॉक 13 फीसदी बढ़ गया है. कंपनी की मार्च तिमाही में बिक्री पिछले साल के मुकाबले 10 फीसदी बढ़कर 2074 करोड़ रुपये रही है. मुनाफा सालाना आधार पर 2 फीसदी बढ़कर 99 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

FII ने भी लगाया है पैसा
अरविंद लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण ₹ 10,233.68 है. मार्च तिमाही में कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्‍सेदारी 41.13 फीसदी और पब्लिक होल्डिंग 28.91 फीसदी थी. इस शेयर में विदेशी निवेशकों ने भी पैसा लगाया है और एफआईआई के पास 15.14 फीसदी हिस्‍सेदारी है. घरेलू संस्‍थागत निवेशकों के पास 14.8 फीसदी शेयर है.

क्या होती है रिकॉर्ड डेट?
किसी भी कॉर्पोरेट एक्शन की फायदा किस निवेशक को मिलेगा और किसको नहीं मिलेगा ये रिकॉर्ड डेट से तय होता है. रिकॉर्ड डेट वो तारीख होती है जिस दिन किसी कंपनी में शेयर धारक के रूप में दर्ज निवेशक को ही उस कॉर्पोरेट एक्शन का फायदा मिलता है.

यानि अगर आप बोनस या डिविडेंड का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको शेयर में ट्रेड एक्स डेट से पहले करना चाहिए जिससे रिकॉर्ड डेट तक शेयर आपके नाम पर दर्ज हो चुके हों. ध्यान रखें कि सिर्फ डिविडेंड के एलान के नाम पर ही निवेश नहीं किया जाता है. हालांकि शेयर में आगे बढ़त का भरोसा है और निवेश का मन बन रहा है तब रिकॉर्ड डेट से पहले निवेश के साथ डिविडेंड का भी फायदा उठाया जा सकता है.



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड ने ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसके तहत न्यूजीलैंड को होने वाले 100 प्रतिशत भारतीय निर्यात पर टैरिफ छूट मिलेगी। वहीं, न्यूजीलैंड…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध से कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई है। होर्मुज की खाड़ी से जहाजों की आवाजाही बंद होने के कारण कच्चे तेल की सप्लाई बाधित हुई…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध की आग में अब अमेरिका के आम लोग भी झुलसने लगे हैं। देश में आने वाले दिनों में खाने-पीने की चीजों की कीमत में काफी इजाफा होना…
 27 April 2026
नई दिल्‍ली: भारत में भीषण गर्मी अब सिर्फ एक मौसमी घटना नहीं रह गई है। इसके बजाय यह तेजी से बड़ा संकट बनती जा रही है। इसके कारण अभूतपूर्व पैमाने पर…
 25 April 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्‍शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
 25 April 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
 25 April 2026
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
 25 April 2026
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
Advt.