अबकी बार 'टमाटर' हुआ 100 के पार, कारोबरी बता रहे हैं अभी और होगा 'लाल'
Updated on
13-07-2024 02:22 PM
नई दिल्ली: मॉनसून में जहां हर ओर हरियाली है, वहीं टमाटर और 'लाल' हुआ जा रहा है। देश में जगह-जगह हो रही बारिश का असर यूं तो सभी सब्जियों पर पड़ रहा है, लेकिन टमाटर कुछ ज्यादा ही महंगा हो रहा है। कुछ दिनों पहले रिटेल में 40 से 50 रुपये प्रति किलो बिकने वाला टमाटर 100 रुपये के पार चला गया है। कहीं यह 110 तो कहीं 120 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। दिल्ली की कुछ पॉश कॉलोनियों अच्छी तरह की पैकिंग में टमाटर 150 रुपये किलो भी बिक रहा है।
कहीं पिछले साल की तरह तरह ना हो
इसी सीजन में पिछले साल दिल्ली में टमाटर 200 रुपये किलो बिका था। अब लोगों में डर है कि कहीं टमाटर की कीमत इस बार भी 200 के पार न चली जाएं। देश में फल एवं सब्जी की सबसे बड़ी मंडी है दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी। इसी मंडी के आजादपुर वेजिटेबल्स ट्रेडर्स असोसिएशन के जनरल सेक्रेट्री और टमाटर कारोबारी अनिल मल्होत्रा ने बताया कि दिल्ली में तो खेती होती नहीं है। ऐसे में हरियाणा, बेंगलुरु और हिमाचल से ज्यादातर टमाटर दिल्ली आता है। इसलिए दूसरे राज्य में कुछ हुआ तो दिल्ली उससे प्रभावित हो जाता है।
पहले गर्मी और वर्षा ने खेल खराब किया
अभी कुछ ही सप्ताह पहले की बात है। उत्तर भारत में ऐसी गर्मी पड़ी कि खड़े पेड़ों के पत्ते झुलस गए। जाहिर है कि इस गर्मी में सब्जियों की पौध को तो खराब होना ही था। पहले गर्मी के कारण टमाटर की फसल खराब हुई और अब बारिश ने भी फसलों को नुकसान पहुंचाया है। मल्होत्रा बताते हैं कि बारिश के कारण बेंगलुरु से ज्यादा माल आ ही नहीं पा रहा है। ऐसे में सिर्फ हिमाचल से ही ज्यादा सप्लाई हो रही है। काफी दिनों बाद कल बेंगुलुरु से भी गाड़ी आई। हिमाचल से आने वाले टमाटर के रेट आज 1200-1500 रुपये प्रति कैरेट रहे। एक कैरेट में 25 किलो टमाटर आता है। ऐसे में थोक में यह टमाटर 48-60 रुपये प्रति किलो रहा। वहीं, बेंगुलुरु से आने वाली गाड़ियों का माल और महंगा है। आज इसके रेट 1800 रुपये प्रति कैरेट रहे, यानि थोक में इसके दाम 72 रुपये प्रति किलो रहे।
और बढ़ सकते हैं रेट
उनका कहना है कि पूरे मॉनसून सब्जियों के दामों में तेजी ही रहेगी, क्योंकि दिल्ली में गाड़ियां ही कम पहुंच रही हैं। सामान्य दिनों में दिल्ली की तमाम मंडियों में टमाटर की लगभग 150 गाड़ियां आती हैं, लेकिन फिलहाल 60 के आसपास ही आ पा रही हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में टमाटर के होलसेल रेट 2 हजार रुपये प्रति कैरेट यानी कि 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकते हैं। इसका मतलब है कि रिटेल में टमाटर के दाम 150 रुपये तक पहुंच सकते हैं। टमाटर के अलावा अन्य सब्जियों के रेट भी बढ़े हुए हैं और पूरे मॉनसून तक इसी तरह के बने रहने की उम्मीद है।
नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड ने ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसके तहत न्यूजीलैंड को होने वाले 100 प्रतिशत भारतीय निर्यात पर टैरिफ छूट मिलेगी। वहीं, न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…