तमिलनाडु में आज कैसा रहेगा मौसम
- तमिलनाडु(16 सितंबर- भारी बारिश का अलर्ट): नीलगिरी, कोयंबटूर, इरोड, सलेम, कृष्णागिरी, धर्मपुरी, वेल्लोर, तिरुपत्तूर, रानीपेट, मदुरै, डिंडीगुल, विरुधुनगर, शिवगंगा, तिरुवनमलाई और तंजावुर में भारी बारिश की चेतवनी है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, चेन्नई में आज यानी 16 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।


