वेतन आयोग बनाने और अमीरों पर टैक्स की ट्रेड यूनियनों ने की डिमांड
Updated on
25-06-2024 02:59 PM
नई दिल्ली: अमीरों पर वेल्थ टैक्स लगे, ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल हो, सैलरीड क्लास को इनकम टैक्स में ज्यादा छूट मिले, बेरोजगारी घटाने के उपाय हो, आठवां वेतन आयोग बने, कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को रेगुलर किया जाए, मनरेगा में मिनिमम वेज बढ़े और सरकारी विभागों में नए पद बनाने पर रोक हटे। ये कुछ प्रमुख सुझाव रहे, जो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण FM निर्मला को मिले। सीतारमण ने सीतारमण सोमवार को प्री बजट मीटिंग में ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों से चर्चा की।
बैठक में भारतीय मजदूर संघ, हिंद मजदूर सभा, INTUC, AITUC CITU और AIUTUC सहित 12 ट्रेड यूनियनों के नेताओं ने हिस्सा लिया। हिंद मजदूर सभा के महासचिव हरभजन सिंह ने NBT को बताया कि 10 यूनियनों ने संयुक्त प्रस्ताव वित्त मंत्री को दिया। उन्होंने बताया, 'HMS ने कहा है कि बेरोजगारी दूर करने के उपाय बजट में किए जाएं।
सुपर रिच पर वेल्थ टैक्स
सुपर रिच 10% लोगों पर 2% वेल्थ टैक्स लगाया जाए। यह पैसा गरीबों, मजदूरों की सोशल सिक्योरिटी स्कीम्स में लगे। ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल हो।' सिंह ने कहा, 'हमने कहा है कि लेबर रिफॉर्म्स के नाम पर कुछ भी करने से पहले इंडियन लेबर कॉन्फ्रेंस की मीटिंग कराई जाए, जो 2015 से नहीं हुई है। सरकारी विभागों में नए पदों के सृजन पर रोक भी खत्म हो और मनरेगा में मिनिमम वेज बढ़े।
महंगाई कंट्रोल का मुद्दा
AIUTUC के ऑल इंडिया सेक्रेटरी रमेश पाराशर ने बताया कि आठवां वेतन आयोग बनाने, PSU का निजीकरण बंद करने, अग्निवीर स्कीम बंद करने और महंगाई कंट्रोल करने का मुद्दा उठाया गया। उन्होंने कहा कि गरीबों के आम उपयोग की चीजों पर टैक्स घटना चाहिए। वहीं, वित्त मंत्रालय ने पीएम विश्वकर्मा, जन सुरक्षा और मुद्रा योजना सहित विभिन्न स्कीम की प्रगति की समीक्षा के लिए मंगलवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (PSBs) प्रमुखों की बैठक बुलाई है।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…