डायबिटीज से लेकर हार्ट डिजीज तक का इलाज कराना होगा सस्ता, सरकार ने 41 दवाओं की कीमतें घटाई
Updated on
17-05-2024 02:42 PM
नई दिल्ली: यूं तो दुनिया में डायबिटीज के रोगी चीन में सबसे ज्यादा हैं। लेकिन भारत भी कोई पीछे नहीं है। साल 2021 का आंकड़ा बताता है कि भारत में उस सयम 7.41 करोड़ शुगर पेशेंट्स थे। शुगर पेशेंट्स के साथ-साथ हार्ट पेशेंट, लीवर की बीमारी से जूझ रहे पेंशेंट्स को अब थोड़ी आसानी होगी। आसानी इसलिए, क्योंकि इन बीमारियों के इलाज के लिए आमतौर पर इस्तेमाल होने वाली 41 दवाओं और छह फॉर्मूलेशन की कीमतें कम कर दी हैं। यह फैसला केंद्र सरकार की एजेंसी नेशनल फार्मास्यूटिकल्स प्राइसिंग अथॉरिटी (National Pharmaceutical Pricing Authority) का है।
कई दवाएं होंगी सस्ती
फार्मास्यूटिकल्स विभाग और राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, एंटासिड, मल्टीविटामिन और एंटीबायोटिक्स उन दवाओं में से हैं जो सस्ती हो जाएंगी। इसके साथ ही सभी फार्मा कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि वे विभिन्न दवाओं की कम कीमत की जानकारी तत्काल प्रभाव से डीलरों और स्टॉकिस्टों को दें।
143वीं बैठक में लिया गया यह फैसला
एनपीपीए की 143वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आवश्यक दवाओं की कीमत जनता के लिए सस्ती रहे।
भारत में शुगर पेशेंट सबसे ज्यादा
भारत दुनिया में डाइबिटीज के सबसे अधिक मामलों वाले देशों में से एक है। यहां 10 करोड़ से अधिक मधुमेह रोगी हैं, जिन्हें दवा की कीमत में कटौती से लाभ होने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने ही फार्मास्यूटिकल्स विभाग ने 1 अप्रैल से प्रभावी, 923 अनुसूचित दवा फॉर्मूलेशन के लिए अपनी वार्षिक संशोधित कीमतें और 65 फॉर्मूलेशन के लिए संशोधित खुदरा कीमतें जारी की थी।
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…