हिंदुजा फैमिली की बढ़ी मुसीबत! स्टाफ की सैलरी से ज्यादा कुत्तों पर खर्च करने के आरोप, जानिए क्या है मामला
Updated on
19-06-2024 01:42 PM
नई दिल्ली: ब्रिटेन के सबसे अमीर हिंदुजा परिवार के चार सदस्यों पर घरेलू स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार के आरोप लगे हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, इन्होंने स्विट्जरलैंड में अपने विला पर घरेलू स्टाफ से बेहद कम सैलरी पर 15 से 18 घंटे तक काम कराया। रिपोर्ट के मुताबिक, इन आरोपों में शोषण और मानव तस्करी शामिल है। इसी के साथ ही दावा किया गया है कि भारत से आए नौकरों को कम वेतन दिया जाता था, उनसे लंबे समय तक काम कराया जाता था और उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए गए थे। इस मामले में स्विटजरलैंड में सोमवार से इन पर मानव तस्करी का ट्रायल शुरू हो गया है। सरकार के वकील ने दोषियों को कम से कम एक साल की सजा दिए जाने की मांग की है। बता दें कि हिंदुजा फैमिली ब्रिटेन से अपना कारोबार चलाती है। ये फैमिली दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल है। हिंदुजा ब्रिटेन में सबसे धनी फैमिली बताई जाती है।
लगे हैं कई गंभीर आरोप
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, एक अन्य सरकारी वकील ने कोर्ट में आरोप लगाया है कि हिंदुजा अपने स्टाफ से ज्यादा अपने कुत्तों पर खर्च कर देते थे। इस मुकदमे ने परिवार द्वारा अपने कुत्ते पर कथित खर्च और अपने नौकरों की दैनिक मजदूरी के बीच भारी अंतर को उजागर किया है। अभियोजन पक्ष का दावा है कि हिंदुजा दंपत्ति ने अपने एक कर्मचारी को 18 घंटे के कार्यदिवस के लिए केवल सात स्विस फ़्रैंक (लगभग £6.19) का भुगतान किया, जबकि अपने पालतू कुत्ते पर सालाना 8,584 फ़्रैंक (£7,616) खर्च किए हैं। आरोप हैं कि विला में कर्मचारियों के लिए न तो काम के घंटे तय हैं और न ही उनकी साप्ताहिक छुट्टी का कोई समय है। स्टॉफ को नौकरी छोड़ने की इजाजत भी नहीं है। वहीं बिना परमीशन उन्हें बाहर निकलने नहीं दिया जाता है।
आरोपों को किया खारिज
अभियोक्ता यवेस बर्टोसा ने अदालत में इस असमानता को उजागर किया, जबकि हिंदुजा के वकीलों ने तर्क दिया कि वेतन को कर्मचारियों को आवास और भोजन मिलने के संदर्भ में माना जाना चाहिए। उन्होंने लंबे समय तक काम करने के दावे को भी खारिज कर दिया। यह सुझाव देते हुए कि बच्चों के साथ फिल्म देखने जैसी गतिविधियों को काम के रूप में वर्गीकृत नहीं किया जाना चाहिए।
परिवार के समर्थन में गवाही
कुछ पूर्व नौकरों ने हिंदुजा परिवार के समर्थन में गवाही दी है और उन्हें दोस्ताना और सम्मानजनक नियोक्ता बताया है। हालांकि, पासपोर्ट जब्त करने और आवागमन की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाने के आरोप गंभीर हैं और इन्हें मानव तस्करी माना जा सकता है।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…