इस साल पहली तिमाही में बढ़ी बेरोजगारी की दर, दिल्ली में बेरोजगारों की संख्या सबसे कम, जानें पूरी बात
Updated on
25-05-2024 12:50 PM
नई दिल्लीः बेरोजगारी (Unemployment) जैसे संवेदनशील विषय पर केंद्र सरकार ने एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक इस साल जनवरी से मार्च की तिमाही मे ओवरऑल बेरोजगारी की दर बढ़ गई है। राज्यवार देखें तो इस दौरान दिल्ली में बेरोजगारी की दर सबसे कम रही। बेरोजगारी के मामले में केरल पहले नंबर पर रहा।
बेरोजगारी में टॉप पर कौन राज्य
केंद्र सरकार के इस सर्वे के मुताबिक बेरोजगारी दर की टॉप 5 पोजिशन में केरल के अलावा जम्मू और कश्मीर, तेलंगाना, राजस्थान और ओडिशा हैं। इस टॉप 5 सूची में बिहार जैसे राज्य का नाम गायब है, जबकि आप देश के किसी भी हिस्से में चले जाएं, वहां आपको बिहार का मजदूर दिख जाएगा। आप कन्याकुमारी जाइए या कश्मीर और लेह-लद्दाख, बिहारी मजदूर आपको सड़क बनाने से लेकर चना-मुरमुरे बेचते मिल जाएगा।
कुल मिला कर बढ़ी है बेरोजगारी
इस रिपोर्ट की मानें तो आलोच्य अवधि के दौरान कुल मिला कर बेरोजगारी बढ़ी है। 15 से 29 साल की उम्र के बीच बेरोजगारी दर जनवरी-मार्च में 17 पर्सेंट थी। ये पिछली तिमाही के 16.5 पर्सेंट से ज्यादा है। हालांकि 2023 में जनवरी-मार्च के बीच बेरोजगारी दर थोड़ी ज्यादा 17.3 रेकॉर्ड की गई थी। सभी समूहों के लिए बेरोजगारी की दर 6.7 फीसदी थी जो कि पिछली तिमाही के 6.5 के मुकबाले ज्यादा है।
इन राज्यों में बेरोजगारी की दर सिंगल डिजिट में
केंद्र सरकार की इस रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली, गुजरात और हरियाणा में बेरोजगारी की दर सिंगल डिजिट में रही। आलोच्य अवधि के दौरान दिल्ली में 3.1 फीसदी, गुजरात में 9 और हरियाणा में 9.5 फीसदी बेरोजगारी दर दर्ज की गई। बेरोजगारी की दर कर्नाटक में 11.5 और मध्यप्रदेश में 12.1 फीसदी रही।
कोरोना के बाद नहीं मिल रही पर्याप्त नौकरी
कोरोना महामारी के बाद 15 से 29 साल की उम्र वालों के बीच बेरोजगारी की दर लगातार शीर्ष पर बनी हुई है, फिर भी इसमें कुछ सुधार हुआ है। इसकी वजह पॉलिसीमेकर्स द्वारा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर देना माना जा रहा है।
इन राज्यों में महिला बेरोजगारी दर सबसे ज्यादा
यह आंकड़ा राज्यों में महिलाओं के बीच बेरोजगारी की दर को भी दिखाता है। इसके मुताबिक आलोच्य अवधि के दौरान जम्मू और कश्मीर में 48.6 फीसदी, केरल में 46.6 फीसदी, उत्तराखंड में 39.4 फीसदी, तेलंगाना में 38.4 फीसदी और हिमाचल प्रदेश में 35.9 फीसदी महिलाएं बेरोजगारी की शिकार थीं। इस साल की पहली तिमाही में महिला बेरोजगारी दर 22.7 पर्सेंट रही, जो पिछली तिमाही के 22.9 फीसदी के मुकाबले 0.2 फीसदी ज्यादा है।
किसे माना गया है बेरोजगार
PLFS बेरोजगारी, लेबर फोर्स की भागीदारी और लेबर पॉपुलेशन रेश्यो पर नजर रखता है। सर्वे में बेरोजगार उन्हें माना गया है जो पूरे सप्ताह काम मांगते रहे लेकिन उन्हें एक घंटे के भी लिए भी काम नहीं मिला।
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…