Select Date:

अमेरिका-चीन की दोस्तीः जापान-ताइवान की बढ़ी टेंशन, भारत के लिए भी अलर्ट!; इंडियन एक्सपर्ट ने किया आगाह

Updated on 28-09-2026 11:33 AM
नई दिल्ली: जाने-माने जिओ पॉलिटिकल एक्सपर्ट ब्रह्मा चेलानी ने अमेरिका और चीन के बीच बनते अनौपचारिक 'G2' (दो देशों के प्रभुत्व वाले) ढांचे को लेकर दुनिया को आगाह किया है। ब्रह्मा चेलानी का साफ मानना है कि अमेरिका और चीन के बीच इस संभावित साठगांठ का सबसे बड़ा नुकसान अमेरिका के अपने ही मित्र देशों को उठाना पड़ेगा। अमेरिका के इस अनिश्चित और बदलते व्यवहार के कारण अब उसके सहयोगियों को अपनी सुरक्षा के लिए नए सिरे से रणनीतिक तैयारियां शुरू करनी पड़ रही हैं।

ताइवान और जापान में बढ़ती चिंताएं

ब्रह्मा चेलानी के मुताबिक इस नए भू-राजनीतिक समीकरण से ताइवान में गहरी चिंता है। ताइवान को डर है कि अमेरिका और चीन के बीच होने वाली द्विपक्षीय बातचीत में उसकी संप्रभुता और सुरक्षा को एक 'मोल-भाव के जरिए' इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर, जापान भी इस कूटनीतिक बदलाव से असहज महसूस कर रहा है। टोक्यो को आशंका है कि चीन के प्रति डोनाल्ड ट्रंप का नरम रुख और 'G2' की तरफ झुकाव, दशकों पुराने अमेरिका-जापान सुरक्षा गठबंधन को कमजोर कर सकता है, जो पूरे हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्थिरता का आधार रहा है।

भारत के बहु-ध्रुवीय विजन पर सीधा प्रहार

ब्रह्मा चेलानी ने स्पष्ट किया कि यह अनौपचारिक G2 ढांचा भारत के राष्ट्रीय हितों के भी बिल्कुल खिलाफ है। दरअसल, भारत लंबे समय से एक 'मल्टीपोलर एशिया' (कई ध्रुवों वाले एशिया) की वकालत करता रहा है, जहां किसी एक या दो शक्तियों का दबदबा न हो। चेलानी के मुताबिक, अमेरिका और चीन का यह गठजोड़ भारत के इस क्षेत्रीय विजन के पूरी तरह उलट है और यह एशिया में शक्ति संतुलन को बिगाड़ सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि चेलानी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब वैश्विक स्तर पर अमेरिकी विदेश नीति में बड़े बदलाव देखे जा रहे हैं, जिससे एशिया-प्रशांत क्षेत्र के सुरक्षा समीकरणों में भारी उथल-पुथल की संभावना बढ़ गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
व्योमश चन्द्र जुगरान: उत्तराखंड के हिमालय क्षेत्र में वृक्ष रेखा और हिमरेखा के बीच की खूबसूरत भौगोलिक संरचनाएं 'बुग्याल' कहलाती है। 10 से 13 हजार फीट की ऊंचाई पर मीलों…
 28 September 2026
नई दिल्ली: जाने-माने जिओ पॉलिटिकल एक्सपर्ट ब्रह्मा चेलानी ने अमेरिका और चीन के बीच बनते अनौपचारिक 'G2' (दो देशों के प्रभुत्व वाले) ढांचे को लेकर दुनिया को आगाह किया है।…
 28 September 2026
नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बीच जंतर-मंतर पर अग्रवाल और वैश्व संगठनों के सदस्यों ने ज्ञानेश कुमार के समर्थन में प्रदर्शन किया। राहुल…
 28 September 2026
नई दिल्ली: सर्दियों में ठंड बढ़ने के साथ सांस की बीमारियों से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी बढ़ जाता है। देश के 245 अस्पतालों में किए गए अध्ययन में…
 28 September 2026
नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि भारत पांचवीं पीढ़ी के साथ-साथ छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान विकसित करने की दिशा में…
 28 September 2026
नई दिल्ली: चुनाव आयोग के सवालों के घेरे में आने के बाद अब न्यायपालिका पर भी गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। वरिष्ठ वकील दुष्यंत दवे ने शुक्रवार एक बड़ा…
 28 September 2026
नई दिल्ली: भारत की रक्षा उत्पादन क्षमता को बढ़ाने में राफेल लड़ाकू विमानों का सौदा अहम भूमिका निभा सकता है। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा है कि फ्रांस…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत में अपने कार्यकाल को याद करते हुए बांग्लादेश के हाई कमिश्नर ने कश्मीर के स्कूल का दिलचस्प अनुभव शेयर किया है। उन्होंने बताया कि करीब तीन सप्ताह…
 27 September 2026
आचार्य प्रशांत : IIT बॉम्बे में इस साल छात्र आत्महत्या का यह तीसरा मामला है। इसमें जातिगत भेदभाव के आरोप भी हैं और जाँच चल रही है। जाँच में क्या…
Advt.