Select Date:

अमेरिका से हार गया', भारत-अमेरिका टी20 मैच का जिक्र कर पीयूष गोयल ने हंसते हुए कह दी मन की बात

Updated on 10-02-2026 12:18 PM
नई दिल्‍ली: राजधानी में एक स्वागत समारोह के दौरान केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने हंसते हुए गंभीर बात कह दी। उन्‍होंने अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के साथ भारत-अमेरिका व्यापार सौदे और टी20 विश्व कप में अमेरिकी क्रिकेट टीम के प्रदर्शन पर हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत की। गोयल ने मजाकिया लहजे में कहा कि अगर अमेरिका ने अपने जवाबी टैरिफ को शून्य फीसदी कर दिया होता तो शायद वह भारत के खिलाफ मैच जीत जाता। इस पर उपस्थित लोगों ने तालियां बजाईं।

क्‍या था मौका

नई दिल्ली में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने अपने आवास पर एक स्वागत समारोह आयोजित किया। इसमें वाणिज्‍य मंत्री पीयूष गोयल और विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। यह बैठक भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते के लिए पिछले सप्ताह घोषित एक फ्रेमवर्क के बाद हुई, जो साझा हितों और गहरे होते द्विपक्षीय संबंधों को दिखाती है।

टी20 विश्‍व कप का कैसे आया जिक्र?

पीयूष गोयल ने इस मौके पर कहा कि अमेरिका ने क्रिकेट खेलना कुछ साल पहले ही शुरू किया है। ऐसे में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने सर्जियो गोर के साथ हुई बातचीत में कहा, 'हो सकता है कि अमेरिका कल का मैच - टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ - नहीं जीत पाया हो। लेकिन, मुझे कहना होगा कि एक ऐसे देश के लिए जिसने क्रिकेट को ज्यादा नहीं जाना है और कुछ साल पहले ही क्रिकेट खेलना शुरू किया है, प्रदर्शन शानदार था।'

अमेरिका 18% से हार गया...

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, 'सर्जियो मैच का आनंद लेने के लिए वहां थे... सर्जियो ने एक बहुत महत्वपूर्ण फैक्‍टर बताया - अमेरिका 18% से हार गया और मैंने उनसे एक विनम्र अनुरोध किया। एक सुझाव के तौर पर कि अगर आपने जवाबी टैरिफ को शून्य कर दिया होता तो शायद आप मैच जीत जाते।' इस पर उपस्थित मेहमान हंसे और तालियां बजाईं। पीयूष गोयल ने कहा, 'मैं वास्तव में अमेरिकी क्रिकेट टीम के शानदार प्रदर्शन से चकित था।'

सर्जियो गोर ने क्‍या कहा?

इस स्वागत समारोह के दौरान अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा, 'व्हाइट हाउस भारत पर फोकस कर रहा है। हमारे राष्ट्रपति भारत पर ध्यान दे रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप की पीएम मोदी के साथ दोस्ती की बदौलत हम व्यापार सौदा करने में सक्षम हुए।' उन्होंने एक नए अंतरिम ट्रेड फ्रेमवर्क के बीच भारत पर व्हाइट हाउस के फोकस की बात कही। भारत ने अमेरिकी वस्तुओं पर टैरिफ कम किया है। वहीं, अमेरिका ने भारतीय सामानों पर टैर‍िफ घटाकर 18% कर द‍िया है। पहले यह 50% था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्‍शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
 25 April 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
 25 April 2026
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
 25 April 2026
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्‍ता टूट गया है। उन्‍होंने AAP से इस्‍तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
Advt.