नेपाल का नेशनल आइडेंटिटी कार्ड क्या है? भारत ने मंजूरी दी तो नेपालियों के लिए कितनी होगी आसानी
Updated on
28-07-2026 02:29 PM
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों के माध्यम से इस प्रस्ताव को भेज दिया गया है। अगर नई दिल्ली से इसे मंजूरी मिल जाती है तो नेपाली नागरिकों को लिए भारत की यात्रा और भी आसान हो जाएगी।
अभी नेपाली नागरिकों को हवाई या जमीनी रास्ते से भारत की यात्रा करने के लिए पासपोर्ट या नागरिकता प्रमाण पत्र साथ रखना होता है। अगर नेशनल आइडेंटिटी (NID) कार्ड को मान्यता मिलती है तो यह तीसरा यात्रा के लिए तीसरा दस्तावेज बन जाएगा।
क्या है नेपाल का नेशनल आइडेंटिटी कार्ड?
नेपाल ने सरकारी सेवाओं को आधुनिक बनाने की अपनी बड़ी कोशिश के तहत साल 2018 में पूरे देश में बायोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र शुरू किया था। यह भारत के आधार की तरह है।
नेपाल के नेशनल आइडेंटिटी कार्ड में भी आधार की तरह बायोट्रिक जानकारी होती है। इसमें उंगलियों के निशान, चेहरे की तस्वीर और आइरिस स्कैन शामिल हैं।
अब तक 45 लाख से ज्यादा लोगों को यह कार्ड मिल चुका है, जबकि 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने इसके लिए आवेदन किया है।
नेपाल में कई सरकारी सेवाओं और बैंकिंग सुविधाओं के लिए यह कार्ड जरूरी हो गया है।
नेपाल की योजना है कि नेशनल आइडेंटिटी कार्ड आगे चलकर पारंपरिक नागरिकता प्रमाण पत्र की जगह ले ले।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…