भारत दुनिया की तीसरी बड़ी इकॉनमी बना तो क्या बदल जाएगा... पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया
Updated on
03-07-2024 02:33 PM
नई दिल्ली: भारत अभी दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी इकॉनमी है और जल्दी ही इसके तीसरे नंबर पर पहुंचने की उम्मीद है। अभी अमेरिका पहले, चीन दूसरे, जर्मनी तीसरे और जापान चौथे नंबर पर हैं। सवाल है कि अगर भारत तीसरे नंबर की इकॉनमी बन गया तो क्या बदल जाएगा? इसका जवाब आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में हो हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि भारत की तीसरी बड़ी इकॉनमी बनने से विकास के विस्तार के अनेक अवसर उपलब्ध होने वाले हैं। इससे ने केवल देश में हर स्तर पर सकारात्मक प्रभाव होगा बल्कि वैश्विक परिवेश में भी अभूतपूर्व प्रभाव होगा। आने वाले कालखंड में नए स्टार्टअप और कंपनियों का वैश्विक उभार होगा।
मोदी ने कहा, 'मैं जानता हूं कि यहां कुछ ऐसे विद्वान हैं जो ये मानते हैं कि भारत अपने आप तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनने वाली है। ये लोग ऐसे हैं जिन्होंने ऑटो पायलट मोड या रिमोट कंट्रोल से सरकार चलाई है। वे कुछ करने-धरने में विश्वास नहीं करते। वो तो इंतजार करना जानते हैं लेकिन हम परिश्रम में कोई कमी नहीं छोड़ रहे। आने वाले वर्षों में पिछले 10 वर्षों में हमने जो किया है उसकी गति भी बढ़ाएंगे उसका विस्तार भी बढ़ाएंगे और गहराई भी होगी और ऊंचाई भी होगी।'
गरीबी के खिलाफ निर्णायक लड़ाई
प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले पांच साल गरीबी के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के लिए है। गरीब जब गरीबी के खिलाफ लड़ाई के लिए खड़ा हो जाता है तो वो लड़ाई सफलता को प्राप्त करती है। इसलिए आने वाले 5 साल गरीबी के खिलाफ लड़ाई के निर्णायक वर्ष हैं और ये देश गरीबी के खिलाफ लड़ाई में विजयी होकर रहेगा। ये पिछले 10 साल के अनुभव के आधार पर मैं बहुत विश्वास से कह सकता हूं। आने वाले वर्षों में देश में हर सेक्टर में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिलेंगे। इसका लाभ देश के हर वर्ग को मिलेगा।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…