मोदी तीसरी बार पीएम बने तो इकॉनमी का क्या होगा? जानिए RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने क्या कहा
Updated on
28-05-2024 05:31 PM
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव अंतिम चरण में है। सातवें चरण का मतदान एक जून को होगा और 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनावों में हार-जीत को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के अपने-अपने दावे हैं। बीजेपी 400 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा कर रही है। इस बीच आरबीआई (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन (Raghuram Rajan) का कहना है कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) तीसरी बार पीएम बनें या न बनें, भारत अपनी इकनॉमिक पॉलिसी की राह पर आगे बढ़ता रहेगा। मोदी सरकार की नीतियों के धुर विरोधी माने जाने वाले रघुराम राजन आजकल अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो बूथ स्कूल ऑफ बिजनस में फाइनेंस के प्रोफेसर हैं।
राजन ने ब्लूमबर्ग टीवी के साथ एक इंटरव्यू में यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारतीय पॉलिसी में काफी निरंतरता है। जो भी सरकार आएगी, वह कई अच्छी चीजों को आगे ले जाएगी। नई सरकार जल्दी ही बजट की घोषणा करेगी। इसमें उन कामों को आगे बढ़ाया जाएगा और साथ ही यह भी देखा जाएगा कि और क्या-क्या बदलाव किए जा सकते हैं। आरबीआई के पूर्व गवर्नर ने कहा कि देश में इन्फ्रास्ट्रक्चर की भारी कमी को देखते हुए मोदी सरकार के दौरान इस पर खर्च करना जरूरी था। लेकिन आगे भारत को अपने इन्फ्रास्ट्रक्चर की क्वालिटी पर ध्यान देना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि इसका फायदा बड़ी कंपनियों तक ही सीमित न रहे।
कैसा होगा बाजार का रिएक्शन
Bloomberg Economics के मुताबिक साल 2024 से 2026 के बीच देश में बुनियादी ढांचे के विकास पर 534 अरब रुपये खर्च करेगी जिससे 2030 तक नौ फीसदी इकनॉमिक ग्रोथ हासिल करने में मदद मिलेगी। लेकिन यह इस बात पर निर्भर करेगा कि 4 जून को किसकी सरकार बनती है। इन चुनावों में बीजेपी के फिर से सरकार बनाने का अनुमान लगाया जा रहा है। माना जा रहा है कि अगर बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाती है तो आर्थिक मोर्चे तक कई बड़े सुधारों को आगे बढ़ाया जा सकता है। वहीं अगर बीजेपी सरकार बनाने में नाकाम रहती है तो बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिल सकती है।
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…