दुनिया का सबसे महंगा और सस्ता शहर कौन है? जान कर आपकी आंखें खुली रह जाएंगी
Updated on
02-07-2024 02:41 PM
नई दिल्ली: इस समय पूरी दुनिया एक गांव (Global Village) में बदल गई है। दुनिया के किसी एक कोने में जन्मे और पले-बढ़े व्यक्ति रोजी-रोजगार के लिए किसी और देश में चले जाते हैं। आपको पता है कि इंटरनेशनल वर्कर्स (International Workers) के लिए दुनिया का कौन सा शहर सबसे महंगा और सबसे सस्ता है? आपको नहीं मालूम तो हम बता रहे हैं। इस बारे में जानकारी ने के लिए मर्सर (Mercer) ने बीते दिनों ही कॉस्ट ऑफ लिविंग डेटा रिपोर्ट (Mercer’s cost-of-living data report) जारी किया है।
ये हैं दुनिया के तीन सबसे महंगे शहर
मर्सर की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2024 में इंटरनेशनल वर्कर्स के लिए हांगकांग, सिंगापुर और ज्यूरिख सबसे महंगे शहर हैं। इन तीनों शहरों ने पिछले वर्ष की तुलना में मर्सर की रैंकिंग में अपना स्थान बरकरार रखा है। दूसरी ओर, सबसे कम रहने की लागत वाले शहर इस्लामाबाद, लागोस और अबुजा हैं। रिपोर्ट के अनुसार, हांगकांग और सिंगापुर के अलावा, एशिया के अन्य सबसे महंगे शहरों में शंघाई (23), बीजिंग (25) और सियोल (32) शामिल हैं। ये शहर पिछले साल भी दुनिया के कास्टिलियेस्ट शहरों की सूची में शामिल थे। इस सूची में सबसे कम महंगे शहरों में कराची (222), बिश्केक (223) और इस्लामाबाद (224) हैं।
इस सूची में भारत का मुंबई सबसे महंगा
इस सूची में मुंबई 136वें स्थान के साथ सर्वोच्च महंगा भारतीय शहर के रूप में सामने आया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी महंगाई में कोई खास पीछे नहीं है। इस साल यह 4 स्थान ऊपर चढ़ कर 165वें स्थान पर पहुंच गया है। सूची में शामिल अन्य भारतीय शहरों में चेन्नई (189), बेंगलुरु (195), हैदराबाद (202), पुणे (205) और कोलकाता (207) शामिल हैं।
महंगे शहर का क्या है पैमाना
रिपोर्ट के अनुसार, महंगे आवास बाजार और परिवहन, वस्तुओं और सेवाओं की बढ़ी हुई लागत उन कारणों में से हैं, जिनकी वजह से शीर्ष रैंकिंग वाले शहरों में रहने की लागत विशेष रूप से अधिक है। इस रिपोर्ट को तैयार करने के लिए दुनिया भर के 226 शहरों का विश्लेषण किया गया। इसमें प्रत्येक स्थान पर 200 से अधिक वस्तुओं की लागत की तुलना की गई, जैसे परिवहन, भोजन, कपड़े, घरेलू सामान और मनोरंजन के साधन।
10 सबसे महंगे शहर में अधिकतर यूरोपीय
रहने के लिए शीर्ष 10 सबसे महंगी जगहों में यूरोपीय शहर प्रमुख रूप से शामिल हैं। चार स्विस शहरों के अलावा, लंदन 8वें स्थान पर शीर्ष 10 रैंकिंग में शामिल हो गया है। क्षेत्र के अन्य महंगे शहरों में कोपेनहेगन (11), वियना (24), पेरिस (29) और एम्स्टर्डम (30) शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि दो सबसे किफायती शहर लागोस (225) और अबुजा (226) हैं, दोनों नाइजीरिया (अफ्रीकी महाद्वीप पर) में स्थित हैं।
पश्चिम एशिया का सबसे महंगा शहर कौन
इस रैंकिंग में दुबई अंतरराष्ट्रीय कर्मचारियों के लिए मध्य पूर्व या पश्चिम एशिया का सबसे महंगा शहर बन गया है। यह शहर अब वैश्विक स्तर पर 15वें स्थान पर है, जो 2023 से तीन स्थान ऊपर है। इस क्षेत्र का दूसरा सबसे महंगा शहर तेल अवीव है, जो आठ स्थान गिरकर 16वें स्थान पर आ गया है। . तेल अवीव के बाद आबू-धाबी 43वें, रियाद 90वें और जेद्दा 97वें स्थान पर हैं।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…