किसने की शिकायत
दावा किया जा रहा था कि उनके कोर्स के प्रतिभागी और निवेशक लगातार ट्रेडिंग से कमा रहे हैं और उनके ट्रेनर शेयर बाजार के विशेषज्ञ हैं। लेकिन सेबी की जांच में पाया गया कि सभी ट्रेनर, कोर्स प्रतिभागी और निवेशक घाटे में थे। मार्च 2024 में सेबी ने साठे और उनकी एकेडमी को चेतावनी दी थी और उन्हें गलत बयानी और चुनिंदा जानकारी देने से बचने को कहा था।सेबी ने आदेश में कहा कि चेतावनी के बावजूद साठे और उनकी संस्था ने भ्रामक वीडियो दिखाना जारी रखा। सेबी को साठे और उनकी एकेडमी के खिलाफ कुछ शिकायतें भी मिली थीं। अवधूत साठे ट्रेडिंग एकेडमी और अवधूत साठे के विभिन्न प्रोग्रामों की सदस्यता लेने वालों ने शिकायत की थी कि उन्हें भारी नुकसान हुआ। इस बारे में सेबी को सेशन की रिकॉर्डिंग और दूसरे प्रासंगिक दस्तावेज दिए गए थे।


