कैसे हुआ हिट?
होटा ने कहा, 'प्रमोद वर्मा इसमें शामिल हुए, जबकि नंदन नीलेकणि पहले से ही हमारे टेक्नोलॉजी और पब्लिक पॉलिसी सलाहकार के तौर पर हमारे साथ थे। प्रमोद और नंदन ने पूरे सिस्टम को API-आधारित बनाने का विचार रखा, जिसमें थर्ड-पार्टी एप्लीकेशन सर्विस प्रोवाइडर शामिल हों।' NPCI के मौजूदा चीफ दिलीप असबे लॉन्च के समय COO थे। उन्होंने पिछले साल अगस्त में वर्मा के साथ एक पॉडकास्ट में इसके डिजाइन के बारे में बताया था।उन्होंने कहा कि UPI का इतना बड़ा पैमाना इसलिए बन पाया क्योंकि इसे एक बड़े डेटाबेस वाले सेंट्रलाइज्ड एप्लीकेशन के तौर पर नहीं, बल्कि एक डीसेंट्रलाइज्ड, ओपन प्रोटोकॉल के तौर पर डिजाइन किया गया था। यह इसमें शामिल बैंकों के बीच रियल-टाइम में पेमेंट एड्रेस को रिजॉल्व करता है। यूपीआई ट्रांजैक्शन अब तक मुफ्त है लेकिन सरकार अब इस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगा सकती है।


