अमेरिका के लिए खतरनाक है होर्मुज स्ट्रेट
- मैल्कम ने बताया कि इसके लिए अमेरिका ईरान को होर्मुज स्ट्रेट में हमला करना होगा। इसके जवाब में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड और बासिज फोर्स के सैनिक पहाड़ों से इन द्वीपों पर बमबारी और आत्मघात हमला करेंगे।
- उन्होंने रसद सप्लाई से जुड़ी समस्या पर ध्यान दिलाया। मैल्कम ने कहा कि यह सप्लाई UAE और कतर के ठिकानों से होगी, जिन पर फिर से हमला होगा। वे शायद इसके लिए सहमत न हों।
- इसका मतलब होगा कि सप्लाई को एक बेहद विवादित स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरना होगा। उन्होंने इसे पागलपन बताया।
- मिडिल ईस्ट में तैनात सेना को ईरानी पहाड़ों के सामने मिसाइलों, पनडुब्बी ड्रोन, सुसाइड बोट या बारूदी सुरंगों के बीच लॉन्च करना होगा, जिनका अमेरिका ने पता नहीं लगाया है।


