Select Date:

योगासन हमें स्वस्थ और अनुशासित बनाता है : ज्योति साहू

Updated on 09-05-2024 05:27 PM

रायपुर। योग शिक्षका ज्योति साहू ने कहा कि योग में हम श्वांसों के आवागमन पर अपने ध्यान को केन्द्रित करते हैं। यह श्वांसों पर नियंत्रण की कला है। श्वांस लेने का भी सही तरीका मालूम होना आवश्यक है। जब हम श्वांस लेते हैं तो हमारा पेट बाहर निकलना चाहिए और श्वांस छोडऩे पर अन्दर जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो आप बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।

योग शिक्षिका ज्योति साहू प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा विश्व शान्ति भवन चौबे कालोनी में आयोजित समर कैम्प में जीवन में योगासनों का महत्व विषय पर बोल रही थीं। उन्होंने बच्चों को विभिन्न योगासनों से होने वाले लाभ से परिचित कराया।

उन्होंने बतलाया कि ताड़ासन में जब बैठें तो अंगूठा और एड़ी में बराबर दूरी होनी चाहिए। यह उँचाई बढ़ाने में मदद करता है। यह खून के प्रवाह को तेज करता है और शरीर का सन्तुलन भी बनाता है। शशांक आसन से सूर्य नाड़ी और चन्द्र नाड़ी एक्टिव  होती है। जिससे डिप्रेसन कम होता है। रक्त का प्रवाह अच्छा होता है और आज्ञा चक्र सक्रिय होता है। इसी प्रकार वृक्षासन हमारी एकाग्रता को बढ़ाता है।

उन्होंने ताली बजाने से होने वाले लाभ की चर्चा करते हुए कहा कि जब हम ताली बजाते हैं तो यह हमारे कोलस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है। उन्होंने बतलाया कि योग में या पढ़ाई करते समय हमें सीधा बैठना चाहिए। अगर हम सीधा नहीं बैठते हैं तो हमारी रीढ़ की हड्डी टेढ़ी हो जाती है जिससे हमें श्वांस लेने में कठिनाई होती है। भोजन करने के उपरान्त हमें कम से कम दो मिनट वज्राशन में जरूर बैठना चाहिए। यह हमारे भोजन को पचाने में मदद करता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
 29 April 2026
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…
Advt.