इंदौर, इंदौर के फूटी कोठी चौराहे से सब्जी मंडी हटाने के बाद नगर निगम ने विक्रेताओं को करीब दो किलो मीटर दूर चंदन नगर चौराहे के पास खाली मैदान में जगह दी है। हालांकि, यहां दुकानें लगाने वाले सब्जी विक्रेताओं का कारोबार नहीं चल पा रहा है।
ग्राहकों की कमी के कारण वे अपनी लागत तक नहीं निकाल पा रहे हैं। हालात यह हैं कि दिनभर दुकान लगाने के बाद भी सब्जियां नहीं बिक रही हैं और खराब होने लगी हैं।
बोले-सब्जियां खराब हो रहीं
विक्रेताओं को जिस जगह दुकान लगाने के लिए कहा गया है, वहां बैठने के लिए समतल जमीन और पक्की सड़क तक नहीं है। पथरीली जमीन पर दुकानें लगानी पड़ रही हैं।
इंदौर के फूटी कोठी चौराहे से सब्जी मंडी हटाने के बाद नगर निगम ने विक्रेताओं को करीब दो किलो मीटर दूर चंदन नगर चौराहे के पास खाली मैदान में जगह दी है। हालांकि, यहां दुकानें लगाने वाले सब्जी विक्रेताओं का कारोबार नहीं चल पा रहा है।
ग्राहकों की कमी के कारण वे अपनी लागत तक नहीं निकाल पा रहे हैं। हालात यह हैं कि दिनभर दुकान लगाने के बाद भी सब्जियां नहीं बिक रही हैं और खराब होने लगी हैं।
बोले-सब्जियां खराब हो रहीं
विक्रेताओं को जिस जगह दुकान लगाने के लिए कहा गया है, वहां बैठने के लिए समतल जमीन और पक्की सड़क तक नहीं है। पथरीली जमीन पर दुकानें लगानी पड़ रही हैं।
चाहे तो किराया ले लो पर वहीं बैठने दो
फूटी कोठी सब्जी मंडी को हटाने के फैसले के बाद से विवाद भी सामने आए थे। इसी मुद्दे पर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट द्वारा निगमकर्मी को थप्पड़ मारने के मामले में उन्हें जेल जाना पड़ा था।
अब मंडी की नई जगह पर पहुंचे विक्रेताओं की परेशानी सामने आ रही है। यहां दुकान लगाने वाले विक्रेताओं ने निगम से ब्रिज के नीचे व्यवस्थित जगह देने की मांग की है। उनका कहना है कि इसके लिए वे मासिक या सालाना किराया देने को भी तैयार हैं।
20 हजार की जगह 500-700 रुपए की बिक्री
सब्जी विक्रेता संगीता वर्मा ने बताया कि फूटी कोठी पर अच्छी ग्राहकी थी। वहां 20 से 22 हजार रुपए की सब्जियां लेकर आते थे, जिसमें से 16-17 हजार रुपए तक का माल बिक जाता था। यहां धूल-मिट्टी उड़ती रहती है और ग्राहक भी नहीं आ रहे। अब 500 से 700 रुपए की सब्जियां ही ला रहे हैं, लेकिन उनकी लागत भी नहीं निकल पा रही। बुधवार को भी सब्जियां नहीं बिकीं और गुरुवार को भी व्यापार नहीं चला।
निगम किराया ले ले, ब्रिज के नीचे जगह दे दे
ताराबाई पगारे ने कहा कि यहां 500 से 600 रुपए की सब्जियां लेकर आ रहे हैं, लेकिन वे भी नहीं बिक रही हैं। जितनी पूंजी लगा रहे हैं, उतनी भी वापस नहीं मिल रही। फूटी कोठी पर अच्छा व्यापार होता था। हमारी मांग है कि निगम ब्रिज के नीचे जगह दे दे। इसके बदले निगम महीने या साल का किराया तय कर ले, हम देने को तैयार हैं। हम किराए से रहते हैं। आने-जाने में भी पैसा खर्च होता है, लेकिन यहां व्यापार नहीं हो रहा।
आधी सब्जियां भी नहीं बिक पा रहीं
कुसुमबाई गारगे ने बताया कि दोनों जगह व्यापार में काफी अंतर है। फूटी कोठी पर मेन रोड होने से अलग-अलग इलाकों से लोग आते थे। वहां पूंजी के साथ मजदूरी भी निकल जाती थी। यहां जितनी सब्जियां लेकर आ रहे हैं, उनकी आधी भी नहीं बिक पा रही हैं। उन्हें यहां दुकान लगाते हुए 10 साल हो चुके हैं। नई जगह पर न सड़क की व्यवस्था है और न ही बैठने के लिए उचित जगह।
पत्थरों पर दुकान देखकर ग्राहक भी नहीं आ रहे
जानीबाई ने बताया कि सुबह से दुकान लगाकर बैठे हैं, लेकिन 100 से 200 रुपए की सब्जी भी नहीं बिकी। फूटी कोठी पर रोजाना एक से दो हजार रुपए तक की ग्राहकी हो जाती थी। यहां धूल उड़ती रहती है और जमीन भी पथरीली है। ऐसी जगह देखकर ग्राहक भी दुकान पर आना पसंद नहीं कर रहे।