शेयर बाजार में आज यानी 23 अक्टूबर को गिरावट है। सेंसेक्स सुबह 300 अंक से ज्यादा चढ़कर 73,500 के पार कारोबार कर रहा था। लेकिन अब ये 300 अंक गिरकर 72,900 के स्तर पर आ गया है। डे हाई से ये करीब 800 पॉइंट गिर चुका है। IT शेयर्स में आज सबसे ज्यादा खरीदारी और मेटल में बिकवाली है।

जियो के IPO का आज तीसरा दिन

जियो के IPO आज तीसरा दिन है। इसमें 23 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी इसके जरिए कंपनी 30,188 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसमें मिनिमम ₹13,428 का निवेश करना होगा। दूसरे दिन तक ये आईपीओ 5.39 गुना भर चुका था।