• गौरव खरे •
निवाड़ी। अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में एसडीओपी के के पाण्डेय के द्वारा पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया जिसमें निवाड़ी पुलिस द्वारा थाना ओरछा अंतर्गत चौकी नाराई नाका क्षेत्र में हुई चोरी की गंभीर वारदात का सफलतापूर्वक खुलासे का उल्लेख किया। पत्रकार वार्ता में नाराई चौकी प्रभारी टिंकल यादव उपस्थित रहे। एसडीओपी के के पाण्डेय ने आगे बताया है कि आरोपी पिता -पुत्र को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी राजकुमार विश्वकर्मा के कब्जे से अवैध 315 बोर का कट्टा एवं एक जिंदा राउंड बरामद किया गया है।
घटना का विवरण-
दिनांक 18.10.26 को फरियादी देवेन्द्र राय पिता संतोष राय उम्र 32 साल निवासी टेस्ट आफ इंडिया होटेल के पीछे राय कालोनी ग्राम प्रातापपुरा, चौकी नाराईनाका थाना ओरछा जिला निवाङी ने रिपोर्ट लेख करायी कि दिनाक 17.10.2026 को रात्रि 08.00 बजे मैं अपने परिवार के साथ दतिया गया था रात्रि करीबन 01.30 बजे जब मैं परिवार के साथ दतिया से लौटकर घर पहुंचकर देखा तो घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखा तो तीनो कमरों के ताले टूटे हुये थे। अलमारी मे रखी सोने की ज्वैलरी झुमकी 01 जोडी ,टाप्स 02 जोडी ,एक ओम, एक अंगूठी, नाक की 02 कील एवं चांदी की 12 जोडी पायलें, 58 बिझिया एवं कुछ नगदी रुपये कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्र.432/26 धारा 331(4),305(ए) बी.एन.एस.का कायम किया जाकर विवेचना मे लिया गया। दौराने विवेचना घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज चैक किये गये एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। घटना गंभीर होने से वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना का खुलासा शीघ्र करने के निर्देश दिये।
पुलिस की कार्यवाही- पुलिस अधीक्षक निवाडी डा रायसिंह नरवरिया के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवाडी अमित वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)निवाडी के.के.पाण्डेय, थाना प्रभारी ओरछा जितेन्द्र सिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में चौकी नाराईनाका पुलिस द्वारा दिनांक 27.10.26 को आरोपी राजकुमार विश्वकर्मा पुत्र राधाचरण विश्वकर्मा उम्र 22 साल निवासी सपा पहाड थाना कोतवाली दतिया से एक अवैध 315 बोर का कट्टा एवं एक राउण्ड जप्त किया गया है एवं उक्त आरोपी से पूछताछ करने पर राजकुमार विश्वकर्मा द्वारा उक्त फरियादी के घर में चोरी की घटना घटित करना स्वीकार किया आरोपी के घर से एक सोने की अंगूठी, एक जोडी झुमकी,दो जोडी टाप्स, नाक की दो कील, सोने का ओम, 500-500 के 85 नोट कुल 42500 रूपये, एक टच स्क्रीन मोबाइल एवं आरोपी राधाचरण विश्वकर्मा से 12 जोडी चांदी की पायलें एवं चांदी की 58 नग बिछिया कुल 5,00,000 का मशरुका जप्त किया गया है मामले का खुलासा करने एवं अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक निवाडी के द्वारा 2000 रूपये का ईनाम घोषित किया गया था।
सराहनीय भूमिका - वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चौकी प्रभारी नाराईनाका उनि टिंकल यादव, उनि कुलदीप यादव (प्रभारी सायबर सेल), प्र.आर. हरिश्चंद्र, प्र.आर. उपेन्द्र, सुरेश, आर.शिवसिंह, आर.नवजोत, आर.रविन्द्र,विशाल(सायबरसेल), आर.आनंद, कपिल, अभिनेष, राघवेन्द्र, रंजीत, त्रिलोक मोहित की सराहनीय भूमिका रही।